26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन-अमेरिका 'पिंग-पोंग कूटनीति' की 54वीं वर्षगांठ समारोह आयोजित हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन-अमेरिका 'पिंग-पोंग कूटनीति' की 54वीं वर्षगांठ समारोह आयोजित हुआ?

सारांश

चीन और अमेरिका ने 'पिंग-पोंग कूटनीति' की 54वीं वर्षगांठ का समारोह मनाया। इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण राजनीतिक हस्तियों ने भाग लिया और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया। जानें इस ऐतिहासिक क्षण के बारे में!

मुख्य बातें

चीन-अमेरिका पिंग-पोंग कूटनीति का महत्व द्विपक्षीय संबंधों का विकास राजनीतिक और खेल जगत की भागीदारी सामाजिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान भविष्य की संभावनाएं

बीजिंग, २४ दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीन और अमेरिका ने 'पिंग-पोंग कूटनीति' की 54वीं वर्षगांठ और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 46वीं वर्षगांठ का आयोजन २२ दिसंबर को स्थानीय समयानुसार अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिल्स में किया। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के खेल, राजनीतिक और व्यापारिक क्षेत्रों से सैकड़ों लोग शामिल हुए।

अपने भाषण में, लॉस एंजेलिस में चीनी महावाणिज्यदूत कुओ शाओछ्वन ने चीन-अमेरिका संबंधों में 'पिंग-पोंग कूटनीति' के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह न केवल इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है, बल्कि यह 'चीन-अमेरिका दोस्ती की राह को रोशन करने वाला एक प्रकाश' है और 'दोनों देशों के लोगों के बीच आदान-प्रदान और समझ को मजबूत करने की इच्छा और उत्साह को स्पष्ट रूप से व्यक्त करता है।'

अमेरिकी कांग्रेसी चाओ मेइशिन, कैलिफोर्निया के सीनेटर मारिया दुराजो और अन्य मेहमानों ने अपने भाषणों में 'पिंग-पोंग कूटनीति' के ऐतिहासिक महत्व का जिक्र किया। सभी ने यह भी बताया कि 'पिंग-पोंग कूटनीति' की भावना का प्रभाव खेल के क्षेत्र से कहीं अधिक है; यह न केवल चीन और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों को आकार दे रहा है, बल्कि यह लोगों को एक अधिक सामंजस्यपूर्ण दुनिया बनाने के लिए भी प्रेरित करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह देखना महत्वपूर्ण है कि कैसे 'पिंग-पोंग कूटनीति' ने चीन और अमेरिका के संबंधों में एक नया मोड़ दिया है। यह कार्यक्रम न केवल ऐतिहासिक है, बल्कि भविष्य में दोनों देशों के बीच सहयोग और दोस्ती का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पिंग-पोंग कूटनीति क्या है?
पिंग-पोंग कूटनीति एक कूटनीतिक पहल है, जिसमें खेलों के माध्यम से देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।
इस समारोह में कौन-कौन से महत्वपूर्ण नेता शामिल हुए?
इस समारोह में चीनी महावाणिज्यदूत कुओ शाओछ्वन, अमेरिकी कांग्रेसी चाओ मेइशिन और कैलिफोर्निया सीनेटर मारिया दुराजो जैसे नेता शामिल हुए।
यह समारोह कब और कहां आयोजित किया गया?
यह समारोह 22 दिसंबर को लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया में आयोजित किया गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले