27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हमारी जीत पहले से तय थी? छोटी कुमारी ने खेसारी लाल यादव को हराने पर जनता का धन्यवाद दिया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हमारी जीत पहले से तय थी? छोटी कुमारी ने खेसारी लाल यादव को हराने पर जनता का धन्यवाद दिया

सारांश

छोटी कुमारी की जीत ने बिहार की छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव को चौंका दिया। जानिए कैसे उन्होंने जनता का धन्यवाद दिया और अपने पहले विधायक अनुभव को साझा किया। क्या यह जीत विकास की कहानी है?

मुख्य बातें

छोटी कुमारी की जीत ने छपरा की जनता की आवाज को उजागर किया।
खेसारी लाल यादव को छोटी कुमारी ने 7600 वोटों से हराया।
छोटी कुमारी का राजनीतिक अनुभव सीमित है, लेकिन उन्होंने जनता का विश्वास जीता।
विकास कार्यों पर जनता का विश्वास महत्वपूर्ण है।
छोटी कुमारी ने छपरा की जनता का धन्यवाद किया।

पटना, 19 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार की छपरा सीट पर भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव को हराने वाली छोटी कुमारी ने सिंगर पर तंज कसते हुए कहा है।

छोटी कुमारी ने बताया कि उन्हें पहले से यकीन था कि वे जीतेंगी, क्योंकि पीएम मोदी और नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है।

छपरा सीट से नव निर्वाचित विधायक छोटी कुमारी को पार्टी दफ्तर में विधायक दल की बैठक के लिए देखा गया। उन्होंने खेसारी लाल यादव को हराने के सवाल पर कहा कि भले ही सामने खेसारी थे, लेकिन मेरी छपरा की जनता ने यह साबित कर दिया कि वे किसके साथ हैं। छपरा की जनता जिसे चाहती है, उसे ही जीत दिलाएगी। हमें पहले से पता था कि हमारी एनडीए सरकार और नीतीश कुमार की जीत होगी, क्योंकि उनके विकास कार्यों पर हमें और बिहार की जनता को पूरा विश्वास था।

उन्होंने आगे कहा कि छपरा की जनता ने ही खेसारी को जवाब दिया है और मुझे सेवा करने का अवसर दिया है, इसके लिए मैं उन्हें दिल से धन्यवाद करती हूं।

विधायक बनने के अपने नए अनुभव पर छोटी कुमारी ने कहा कि यह उनके लिए पहला अनुभव है और वह आगे के सफर के लिए उत्साहित हैं।

गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव और छोटी कुमारी दोनों ने पहली बार विधायकी का चुनाव लड़ा था। खेसारी ने जमीनी स्तर पर जाकर चुनाव प्रचार किया और सोशल मीडिया के जरिए एनडीए सरकार पर लगातार निशाना साधा, लेकिन इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर, छोटी कुमारी भाजपा की कोई बड़ा चेहरा नहीं है। उन्हें पार्टी ने मौजूदा विधायक रहे डॉ. सी.एन. गुप्ता की जगह चुनाव में उतारा। छोटी कुमारी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं और उनकी पढ़ाई 12वीं कक्षा तक है।

छोटी कुमारी ने खेसारी को 7600 वोटों से हराया। उन्होंने 86,845 वोट प्राप्त किए जबकि खेसारी के खाते में 79,245 वोट आए। हार के बाद भी खेसारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर छपरा की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे आगे भी प्रयास करते रहेंगे और छपरा की जनता के लिए हमेशा विकास कार्य करेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

छपरा की जनता ने विश्वास के साथ छोटी कुमारी का चयन किया है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छोटी कुमारी ने खेसारी लाल यादव को कितने वोटों से हराया?
छोटी कुमारी ने खेसारी लाल यादव को 7600 वोटों से हराया।
छोटी कुमारी का राजनीतिक अनुभव क्या है?
छोटी कुमारी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं।
क्या खेसारी लाल यादव ने चुनावी प्रचार किया था?
हाँ, खेसारी ने जमीनी स्तर पर चुनाव प्रचार किया था।
छोटी कुमारी का शिक्षा स्तर क्या है?
छोटी कुमारी की पढ़ाई 12वीं कक्षा तक है।
बिहार में किस सरकार ने विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है?
पीएम मोदी और नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले