क्या खेसारी लाल यादव को बिहार विधानसभा चुनाव में युवाओं का समर्थन मिलेगा?
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी सिनेमा में हिट ट्रेंडिंग मशीन के रूप में पहचान बना चुके खेसारी लाल यादव अब राजनीति में कदम रख चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने टिकट दिया है और वे छपरा से बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले हैं। चुनाव से पहले ही खेसारी का प्रभाव अपने निर्वाचन क्षेत्र में देखने को मिल रहा है और जनता का पूर्ण समर्थन भी मिल रहा है, जिसका प्रमाण उनके लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में देखा जा सकता है।
खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया पर युवाओं के साथ फोटोज साझा की हैं। तस्वीरों में खेसारी के गले में माला है और पीछे युवाओं की भीड़ दिख रही है, जो उन्हें समर्थन देने आई है। इस नजारे को देखकर खेसारी भी बेहद खुश हैं, क्योंकि उन्हें युवाओं का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, "हमनी के भोजपुरिया जवानन से बड़का इंस्पिरेशन केहू ना हो सकेला! ई मेहनत, ई जूनून देख के दिल गदगद हो गइल...फायर है आप सब।"
कमेंट सेक्शन में फैंस खेसारी का भरपूर समर्थन कर रहे हैं और उन्हें छपरा का भावी विधायक बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भईया की ही सरकार आएगी, आपको फुल सपोर्ट मिलेगा।"
दूसरे यूजर ने लिखा, "आपकी जीत पक्की है खेसारी भईया, छपरा में लालटेन जलाना है और खेसारी भैया को विधानसभा पहुंचना है, तभी तेजस्वी भैया मुख्यमंत्री बन सकते हैं।"
बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए खेसारी लगातार जनता से मिल रहे हैं और ग्राउंड लेवल पर प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में वे देवरिया, टेकनिवास, कचनार, करईछपरा, जिगना और रेपुरा जैसी जगहों पर प्रचार के लिए गए थे। खेसारी को अब तक जहां भी गए हैं, वहां से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। यह पॉपुलैरिटी उन्होंने अपने गानों और फिल्मों के जरिए प्राप्त की है, लेकिन क्या विधायक के रूप में जनता उन्हें उतना प्यार देगी, यह तो चुनाव के नतीजों से ही पता चलेगा।
वर्क फ्रंट की बात करें तो खेसारी की नई फिल्म 'जमानत' आने वाली है, जिसका पहला प्रमोशनल गाना 'जियो-जियो रे खेसारी' रिलीज हो चुका है। इस गाने में खेसारी का दबंग अवतार दिखाया गया है, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट का अभी तक कोई ऐलान नहीं हुआ है।