क्या खेसारी लाल यादव ने तेजस्वी यादव से मुलाकात में चुनावी मंशा का इशारा किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या खेसारी लाल यादव ने तेजस्वी यादव से मुलाकात में चुनावी मंशा का इशारा किया?

सारांश

पटना में भोजपुरी मेगास्टार खेसारी लाल यादव ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस बातचीत में उन्होंने बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों और राजनीति पर अपने विचार साझा किए। क्या खेसारी भी राजनीति में कदम रखने का सोच रहे हैं? जानें इस मुलाकात के महत्व को।

मुख्य बातें

खेसारी लाल यादव ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की।
बिहार की राजनीति में सक्रियता बढ़ रही है।
खेसारी का मानना है कि बिहार के लिए सही दिशा में काम होना चाहिए।
विपक्ष के विरोध पर खेसारी का स्पष्ट विचार।
राजनीति में कलाकारों की भूमिका पर विचार।

पटना, 14 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। आज भोजपुरी के मेगास्टार खेसारी लाल यादव ने राजद नेता तेजस्वी यादव से उनके निवास पर मुलाकात की। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस मुलाकात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या वह चुनाव में भाग लेने की योजना बना रहे हैं?

इस पर खेसारी लाल यादव ने स्पष्ट करते हुए कहा, "बस ऐसे ही भाई (तेजस्वी यादव) का आशीर्वाद लेने आया था। अरे नहीं-नहीं, हम तो बस प्यार जताने आए थे और प्यार लेने आए थे। हम फिल्मों में ही सही, पर हम ऐसे हीं गर्दा उड़ाने में लगे हैं। बस हम चाहते हैं कि बिहार के लिए जो भी बेहतर हो, वही हो। ये तो जनता बताएगी कि प्रदेश के लिए कौन बेहतर कर रहा है। हम अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे हैं, अच्छी फिल्में बना रहे हैं, और अच्छे गाने गा रहे हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि तेजस्वी यादव एक अच्छे नेता हैं, तो उन्होंने कहा, "बिल्कुल हैं और बिहार की सत्ता में उन्हें आना चाहिए। यह बात लोगों को अधिक समझ में आती होगी। मैं तो बॉम्बे में रहता हूं, लेकिन बिहार की जनता सब जानती है। जहां मुझे सम्मान मिलता है, मैं वहां जाता हूं।"

क्या आने वाले समय में खेसारी लाल यादव चुनाव लड़ सकते हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "देखिए, कल मैं जीता नहीं हूं, मैं आज में जीता हूं। आज मैं एक कलाकार हूं, एक हीरो हूं। कल क्या होगा, मुझे नहीं पता। अभी नहीं, भैया हमेशा कहते रहते हैं कि आप लड़ो, लेकिन वो खुद इतना अच्छा कर रहे हैं, बिहार को संभाल कर रखे हैं, मुझे कुछ करने की जरूरत नहीं। आने वाले समय का मुझे नहीं पता।"

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पटना से दिल्ली तक राजनीति में घमासान मचा हुआ है। इस पर विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जो गलत है उसका विरोध होना चाहिए। जो सही है उसका समर्थन होना चाहिए। जो गलत है, उसे गलत बोलना भी चाहिए।

–राष्ट्र प्रेस

जेपी/जीकेटी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या खेसारी लाल यादव चुनाव में भाग लेंगे?
खेसारी लाल यादव ने कहा है कि वे वर्तमान में एक कलाकार हैं और राजनीति में भाग लेने की कोई योजना नहीं है।
तेजस्वी यादव के बारे में खेसारी का क्या कहना है?
खेसारी ने तेजस्वी को एक अच्छा नेता बताया और कहा कि उन्हें बिहार की सत्ता में आना चाहिए।
बिहार में एसआईआर पर खेसारी का क्या विचार है?
उन्होंने कहा कि जो गलत है उसका विरोध होना चाहिए और सही का समर्थन करना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले