क्या चीन और यूरोपीय संघ संबंधों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना चाहते हैं?
सारांश
Key Takeaways
बीजिंग, 26 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुओ च्याख्वन ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 24 जुलाई को पेइचिंग में आयोजित 25वीं चीन-यूरोपीय संघ नेताओं की बैठक अत्यधिक सकारात्मक और रचनात्मक रही। यह बैठक आपसी समझ और आपसी विश्वास को बढ़ाने तथा भविष्य के सहयोग के लिए बेहतर परिस्थितियाँ तैयार करने में सहायक सिद्ध हुई।
कुओ च्याख्वन ने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि चीन और यूरोपीय संघ के नेताओं ने चीन-यूरोपीय संघ संबंधों से जुड़े रणनीतिक मुद्दों, विभिन्न विशिष्ट सहयोग मुद्दों और साझा चिंताओं के अंतर्राष्ट्रीय ज्वलंत मुद्दों पर विचारों का गहरा और स्पष्ट आदान-प्रदान किया।
इस बैठक के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सहमतियां बनीं। उदाहरण के लिए, दोनों पक्ष चीन-यूरोपीय संघ संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, साझेदारी को मजबूत करने, रणनीतिक संवाद बनाए रखने, आपसी समझ और विश्वास बढ़ाने तथा आने वाले 50 वर्षों में इन संबंधों को और अधिक उज्ज्वल और बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने पर सहमत हुए।
दोनों पक्ष खुले सहयोग को बनाए रखने, व्यापार और निवेश संबंधों का विस्तार करने और द्विपक्षीय सहयोग में अधिक सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने पर सहमत हुए। व्यापार संबंधों में मतभेदों को बातचीत और परामर्श के माध्यम से उचित रूप से हल करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। दोनों पक्ष युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय नियम और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने, बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार को समर्थन देने, राजनीतिक माध्यमों से अंतर्राष्ट्रीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को प्रोत्साहित करने, वैश्विक चुनौतियों का सामूहिक सामना करने और विश्व शांति तथा विकास में नए योगदान देने पर सहमत हुए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)