27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन में केंद्रीय शहरी कार्य सम्मेलन का आयोजन हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन में केंद्रीय शहरी कार्य सम्मेलन का आयोजन हुआ?

सारांश

चीन में केंद्रीय शहरी कार्य सम्मेलन का आयोजन हुआ है। इस सम्मेलन में शहरी विकास की नई दिशा और महत्वपूर्ण मिशनों पर चर्चा की गई। जानें, सम्मेलन में क्या निर्णय लिए गए और शहरीकरण की दिशा में क्या कदम उठाए जाएंगे।

मुख्य बातें

आधुनिक शहरी प्रणाली का सुधार जीवंत और नवोन्मेषी शहर का निर्माण आरामदायक और सुविधाजनक शहर का विकास हरित और कम कार्बन वाले शहर का निर्माण सुरक्षित और भरोसेमंद शहर बनाना

बीजिंग, 15 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। चीन की राजधानी पेइचिंग में 14 और 15 जुलाई को केंद्रीय शहरी कार्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने इसमें भाषण दिया।

इस अवसर पर शी चिनफिंग ने नए युग में चीन में शहरी विकास की उपलब्धियों का सारांश प्रस्तुत किया, शहरी कार्य की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण किया और शहरी कार्य को सुधारने के लिए आवश्यक सिद्धांत तथा महत्वपूर्ण मिशन की व्याख्या की।

सम्मेलन में बताया गया कि चीन में शहरीकरण अब तीव्र विकास के दौर से सतत विकास के दौर में परिवर्तित हो रहा है। शहरी विकास अब बड़े पैमाने पर वृद्धि के चरण से मौजूदा स्टॉक की गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा में बढ़ रहा है। शहरी कार्य को सक्रिय रूप से बदलती परिस्थितियों के अनुसार अनुकूलित किया जाना चाहिए।

इस सम्मेलन में सात मुख्य मिशनों का निर्धारण किया गया।

पहला, आधुनिक शहरी प्रणाली का सुधार किया जाएगा। दूसरा, जीवंत और नवोन्मेषी शहर का निर्माण किया जाएगा। तीसरा, आरामदायक और सुविधाजनक रहने योग्य शहर का निर्माण किया जाएगा। चौथा, हरित और कम कार्बन वाले सुंदर शहर का निर्माण किया जाएगा। पांचवां, सुरक्षित, भरोसेमंद और लचीले शहर का निर्माण किया जाएगा। छठा, नैतिकता और दयालुता को महत्व देने वाले सभ्य शहर का निर्माण किया जाएगा और सातवां, सुविधाजनक और कुशल बुद्धिमत्ता वाला शहर का निर्माण किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन में शहरीकरण की दिशा क्या है?
सतत विकास की दिशा में
सम्मेलन में शहरी कार्य को किस प्रकार अनुकूलित करने की बात की गई?
बदलती परिस्थितियों के अनुसार
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले