27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन शेनचो-21 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण करेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन शेनचो-21 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण करेगा?

सारांश

चीन आज रात अपने शेनचो-21 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण करने जा रहा है, जिसमें तीन अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। इस मिशन का उद्देश्य अंतरिक्ष स्टेशन के विकास में सहायक होना है।

मुख्य बातें

चीन का शेनचो-21 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण आज रात होगा।
इस मिशन में तीन अनुभवी और नवोदित अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।
यह मिशन चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम का 37वां मिशन है।
शेनचो-21 का उद्देश्य अंतरिक्ष स्टेशन के विकास में सहायक होना है।
अंतरिक्ष विज्ञान के साथ-साथ जनता के लिए जागरूकता बढ़ाना भी इस मिशन का एक हिस्सा है।

बीजिंग, 30 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। चीन आज रात 11:44 बजे अपने शेनचो-21 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण करने की तैयारी कर रहा है। इस मिशन में तीन अंतरिक्ष यात्री भाग लेंगे- चांग लू, वू फेई और चांग होंगचांग

च्युछुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यक्रम के प्रवक्ता और चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के व्यापक योजना ब्यूरो के निदेशक चांग चिंगपो ने यह जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि गहन तैयारी और सुरक्षा मूल्यांकन के पश्चात इस मिशन को आज रात निर्धारित समय पर प्रक्षिप्त करने का निर्णय लिया गया है। इस दल की कमान वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्री चांग लू संभालेंगे।

प्रवक्ता के अनुसार, चांग लू पहले भी शेनचो-15 मानवयुक्त मिशन का अनुभव प्राप्त कर चुके हैं, जबकि वू फेई और चांग होंगचांग चीन के तीसरे बैच के अंतरिक्ष यात्री हैं, जो इस बार अपना पहला अंतरिक्ष मिशन पूरा करेंगे। यह कदम चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के सतत विकास और तकनीकी परिपक्वता को दर्शाता है।

वर्तमान में शेनचो-21 मिशन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं। लॉन्ग मार्च-2एफ वाई21 वाहक रॉकेट, जो इस मिशन में उपयोग किया जाएगा, में ईंधन भरने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होगी। यह मिशन चीन के अंतरिक्ष स्टेशन के अनुप्रयोग और विकास चरण का छठा मानवयुक्त मिशन है, और समग्र रूप से यह देश का 37वां मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन होगा।

शेनचो-21 का मुख्य उद्देश्य शेनचो-20 चालक दल के साथ कक्षा में मुलाकात और स्थानांतरण कार्य संपन्न करना है। इसके बाद नया दल लगभग छह महीने तक चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर कार्य करेगा। इस अवधि में वे अंतरिक्ष विज्ञान और अनुप्रयोग प्रयोग, बाह्य यान गतिविधियां (EVA), कार्गो ट्रांसफर, अंतरिक्ष मलबे से सुरक्षा उपकरणों की स्थापना, अतिरिक्त बाह्य पेलोड और उपकरणों की स्थापना व पुनर्प्राप्ति जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियां करेंगे।

इसके अतिरिक्त, वे विज्ञान शिक्षा और सार्वजनिक कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में भी भाग लेंगे, जिससे जनता में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित है कि चीन का शेनचो-21 मिशन न केवल अंतरिक्ष अन्वेषण में एक कदम आगे है, बल्कि यह तकनीकी प्रगति और अंतरिक्ष सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह मिशन चीन के लिए एक नई उपलब्धि है जो वैश्विक स्तर पर उसकी स्थिति को मजबूत करेगा।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शेनचो-21 मिशन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
शेनचो-21 का मुख्य उद्देश्य शेनचो-20 चालक दल के साथ कक्षा में मुलाकात और स्थानांतरण कार्य संपन्न करना है।
इस मिशन में कौन से अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं?
इस मिशन में चांग लू, वू फेई और चांग होंगचांग शामिल हैं।
शेनचो-21 मिशन कब प्रक्षिप्त होगा?
यह मिशन 30 अक्टूबर को रात 11:44 बजे प्रक्षिप्त होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले