18 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीनी प्रधानमंत्री ने यूनान के उपप्रधान मंत्री से मुलाकात की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीनी प्रधानमंत्री ने यूनान के उपप्रधान मंत्री से मुलाकात की?

सारांश

बीजिंग में चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग और यूनान के उपप्रधान मंत्री कोस्टिस हत्ज़िदाकिस के बीच हुई मुलाकात ने दोनों देशों के बीच व्यापार और सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में कदम रखा है। जानिए इस महत्वपूर्ण बैठक में क्या चर्चा हुई।

मुख्य बातें

ली छ्यांग और कोस्टिस हत्ज़िदाकिस के बीच महत्वपूर्ण मुलाकात।
बेल्ट एंड रोड पहल पर चर्चा।
व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में कदम।
ब्रिक्स सम्मेलन में भागीदारी की योजना।

बीजिंग, ५ जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने यूनान के रोड्स में उप यूनानी प्रधानमंत्री कोस्टिस हत्ज़िदाकिस से मुलाकात की।

ली छ्यांग ने कहा कि पिछले दो वर्षों में दोनों देशों ने बेल्ट एंड रोड पहल के गुणवत्ता विकास को तेजी से आगे बढ़ाया है, जिससे दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ प्राप्त हुआ है। अगले साल चीन और यूनान की सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी की 20वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। चीन यूनान के साथ एक-दूसरे के केंद्रीय हितों का समर्थन करते हुए व्यापार, निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, एआई और पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए तत्पर है।

हत्ज़िदाकिस ने कहा कि यूनान चीन के साथ उच्च स्तरीय आवाजाही को मजबूत करने के लिए उत्सुक है, जिससे व्यापार, जहाजरानी और ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ सके और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में वृद्धि हो सके।

ध्यान दें कि ली छ्यांग ब्राजील में होने वाले ब्रिक्स देशों के नेताओं के 17वें सम्मेलन में भाग लेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि चीन और यूनान के बीच सहयोग को बढ़ावा देना दोनों देशों के लिए लाभकारी है। इस प्रकार की मुलाकातें न केवल व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करती हैं, बल्कि सांस्कृतिक समझ को भी बढ़ावा देती हैं।
RashtraPress
18 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीनी प्रधानमंत्री ने किससे मुलाकात की?
चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने यूनान के उपप्रधान मंत्री कोस्टिस हत्ज़िदाकिस से मुलाकात की।
इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य क्या था?
इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना था।
ली छ्यांग का अगला कार्यक्रम क्या है?
ली छ्यांग ब्राजील में होने वाले ब्रिक्स देशों के नेताओं के सम्मेलन में भाग लेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले