19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सीएम धामी ने पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों का किया निरीक्षण

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सीएम धामी ने पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों का किया निरीक्षण

सारांश

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। जानें महत्वपूर्ण बातें।

मुख्य बातें

सीएम धामी ने दौरे की तैयारियों की गहन समीक्षा की।
प्रधानमंत्री मोदी का 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरा।
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन।
राज्य में उत्साह का माहौल।
कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन।

देहरादून, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को होने वाले उत्तराखंड दौरे की तैयारियों की गहन समीक्षा की। रविवार को उन्होंने गढ़ी कैंट में स्थित जसवंत ग्राउंड एवं मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया।

मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दौरे पर हमेशा राज्य को नई सौगातें मिलती हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से जितनी बार पीएम मोदी उत्तराखंड आए हैं, हर बार राज्य को कुछ न कुछ नया प्राप्त हुआ है। इस बार भी उनके आगमन पर एक ऐतिहासिक पल आने वाला है।

धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जिससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय केवल दो से ढाई घंटे रह जाएगा। उन्होंने इसे राज्यवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी बताया और कहा कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के दिल में उत्तराखंड बसता है। उनके आगमन से प्रदेश में उत्साह का माहौल रहता है।

उत्तराखंड सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। 14 अप्रैल को पीएम मोदी उत्तराखंड आएंगे, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। इस दौरान कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया जाएगा। आज पीएम मोदी के कार्यक्रम के संबंध में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।

सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, "पीएम मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड एवं मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।"

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां काली से राज्य की उन्नति एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रार्थना की गई।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि स्थानीय लोगों में भी उत्साह का संचार होता है। यह एक सकारात्मक संकेत है कि केंद्र सरकार राज्य के विकास में रुचि रखती है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा कब है?
पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा 14 अप्रैल को प्रस्तावित है।
सीएम धामी ने दौरे की तैयारियों की समीक्षा कब की?
सीएम धामी ने 12 अप्रैल को दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।
प्रधानमंत्री मोदी किस योजना का उद्घाटन करेंगे?
प्रधानमंत्री मोदी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।
उत्तराखंड में दौरे का क्या महत्व है?
यह दौरा उत्तराखंड के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।
दौरे के दौरान क्या विशेष योजनाओं का उद्घाटन होगा?
इस दौरान कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले