प्रधानमंत्री मोदी करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, उत्तराखंड दौरा मंगलवार को

Click to start listening
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, उत्तराखंड दौरा मंगलवार को

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा, जिसमें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और टिहरी में वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का उद्घाटन होगा, राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। जानें इस ऐतिहासिक परियोजना के बारे में।

Key Takeaways

  • प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरा और उद्घाटन
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की विशेषताएँ
  • राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के बीच से गुजरने वाला कॉरिडोर
  • टिहरी में वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र
  • सुरंग का निर्माण और यात्रा समय में कमी

देहरादून/नई दिल्ली, 13 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे, जो राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस अवसर पर, प्रधानमंत्री दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जिसके साथ ही टिहरी में 1,000 मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का लोकार्पण भी होगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस एक्सप्रेसवे की वीडियो साझा करते हुए लिखा, "दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: उम्मीदों की उड़ान।"

यह एक्सप्रेसवे अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिसमें राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के बीच से गुजरने वाला 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर शामिल है, जो एशिया का सबसे लंबा कॉरिडोर माना जाता है। इससे हाथी और बाघ जैसे वन्यजीवों को सुरक्षित रूप से सड़क के नीचे से गुजरने का अवसर मिलेगा।

साथ ही, डाट काली मंदिर के पास 340 मीटर लंबी एक नई सुरंग का निर्माण किया गया है, जिससे पुराने पहाड़ी रास्तों की तुलना में एक सीधा और सरल मार्ग उपलब्ध होगा। इस एक्सप्रेसवे में 6 से 12 लेन हैं, जिसमें दिल्ली के अक्षरधाम से लोनी तक का हिस्सा 12 लेन का है। इसकी डिज़ाइन स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।

यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम मंदिर से प्रारंभ होकर उत्तर प्रदेश के बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर जैसे शहरों से होते हुए देहरादून तक पहुंचेगा। इसमें 50.7 किलोमीटर लंबा हरिद्वार स्पर भी सामिल है, जिससे दिल्ली से हरिद्वार की यात्रा मात्र 2 घंटे में संभव हो सकेगी।

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव रहा है। उनका पहला दौरा 2015 में ऋषिकेश में हुआ था। तब से वे केदारनाथ मंदिर के पांच बार दौरा कर चुके हैं और बद्रीनाथ, मुखबाआदि कैलाश जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं।

Point of View

जो राज्य के विकास और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
NationPress
18/04/2026

Frequently Asked Questions

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं?
यह एक्सप्रेसवे 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर, 6 से 12 लेन का डिज़ाइन और 100 किलोमीटर प्रति घंटा की डिज़ाइन स्पीड से युक्त है।
प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से क्या संबंध है?
प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से गहरा जुड़ाव रहा है, उन्होंने कई धार्मिक स्थलों का दौरा किया है।
इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कब होगा?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जाएगा।
इस एक्सप्रेसवे से यात्रा की समयावधि क्या होगी?
दिल्ली से हरिद्वार की यात्रा इस एक्सप्रेसवे से लगभग 2 घंटे में पूरी हो सकेगी।
एक्सप्रेसवे की डिज़ाइन स्पीड क्या है?
एक्सप्रेसवे की डिज़ाइन स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है।
Nation Press