27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आदित्य ठाकरे के वोट चोरी के आरोपों पर सीएम फडणवीस का यह बयान सही है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आदित्य ठाकरे के वोट चोरी के आरोपों पर सीएम फडणवीस का यह बयान सही है?

सारांश

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आदित्य ठाकरे के वोट चोरी के आरोपों पर कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी उम्मीदें टूट गईं थीं। क्या यह आरोप राजनीतिक हैं?

मुख्य बातें

आदित्य ठाकरे का आरोप और फडणवीस की प्रतिक्रिया राजनीतिक माहौल में आरोप-प्रत्यारोप उपमुख्यमंत्री शिंदे का बयान और विकास की बातें

मुंबई, 28 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। शिवसेना (यूबीटी) के नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे द्वारा एक विशेष कार्यक्रम में वोट चोरी के आरोप लगाने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि आदित्य ठाकरे भी “पप्पूगिरी” करेंगे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चूंकि मैं आदित्य ठाकरे को अच्छी तरह जानता हूँ, इसलिए मुझे यह नहीं लगा था कि वे भी पप्पूगिरी का सहारा लेंगे। उन्होंने राहुल गांधी की तरह बड़े-बड़े पर्दे लगाए, मंच पर घूमे और वही नकल की, लेकिन जैसा कि राहुल गांधी के भाषणों में होता है, यह भी पूरी तरह से तथ्यहीन प्रचार था।

उन्होंने आगे कहा कि यह सब केवल एक ‘कवर फायरिंग’ है। आदित्य ठाकरे को पता है कि जनता उनके साथ नहीं है और वे चुनाव नहीं जीत सकते। हारने के बाद ये वीडियो दिखाकर कहेंगे कि हमने पहले ही चेतावनी दी थी। यह लोकतंत्र का मजाक उड़ाने जैसा है।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी उद्धव ठाकरे द्वारा गृह मंत्री अमित शाह को “एनाकोंडा” कहने पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह मुंबई आए और मछुआरों को डीप-सी में मछली पकड़ने के लिए दो आधुनिक नौकाएं दीं। ऐसी कई नौकाएं केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही हैं। जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी भी मुंबई को विकास की नई सौगातें देंगे।”

शिंदे ने कहा कि जो लोग अमित शाह को एनाकोंडा कह रहे हैं, असली एनाकोंडा तो वही लोग हैं जो मुंबई की तिजोरी को लूटने में लगे थे। एनाकोंडा का पेट कभी नहीं भरता, वैसे ही इनका भी पेट भ्रष्टाचार और लूट से नहीं भरता। इन्होंने मुंबई की जमीनें निगल लीं, मरीजों का खाना खा गए, और यहां तक कि शवों से भी कमाई की।”

उन्होंने कहा कि मुंबई का चुनाव करीब है, इसलिए ये पुराने कैसेट फिर चला रहे हैं, लेकिन मुंबई की जनता समझदार है, वह जानती है कि विकास कौन कर रहा है और विनाश कौन। मेरे उपमुख्यमंत्री बनने के बाद कंक्रीट की सड़कें बननी शुरू हुईं, रुके हुए मेट्रो प्रोजेक्ट फिर से चालू हुए। पहले ये लोग मुंबई को ‘सोने का अंडा देने वाली मुर्गी’ समझकर सिर्फ लूटते रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

एक राष्ट्रीय संपादक के रूप में, हमें यह समझना होगा कि राजनीतिक आरोपों का खेल हमेशा चुनावी माहौल में चलता है। आदित्य ठाकरे और फडणवीस के बीच की यह बहस न केवल व्यक्तिगत है, बल्कि जनता के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह संवाद लोकतंत्र के मूल्यों को दर्शाता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आदित्य ठाकरे ने किस पर वोट चोरी का आरोप लगाया?
आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर वोट चोरी का आरोप लगाया।
सीएम फडणवीस ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी?
सीएम फडणवीस ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि आदित्य ठाकरे भी पप्पूगिरी करेंगे।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अमित शाह को एनाकोंडा कहे जाने पर तीखा पलटवार किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले