28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चंपारण दौरे में जनता को करोड़ों की सौगात देंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चंपारण दौरे में जनता को करोड़ों की सौगात देंगे?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चंपारण दौरे पर हैं, जहां वे करोड़ों की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। जानें इस यात्रा से क्या बदलाव आने की उम्मीद है।

मुख्य बातें

सीएम नीतीश कुमार का चंपारण दौरा विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
दौरे के दौरान करोड़ों की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।
यह यात्रा एनडीए के लिए चुनावी रणनीति का हिस्सा है।

मोतिहारी, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चंपारण समेत पूरे प्रदेशवासियों को महत्वपूर्ण सौगात देने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री मंगलवार को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण का दौरा करेंगे।

अपने दौरे के दौरान सीएम नीतीश कुमार करोड़ों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे से पहले जनता दल (यूनाइटेड) के एमएलसी खालिद अनवर ने तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "सीएम नीतीश कुमार जो कहते हैं, वो करते हैं।"

खालिद अनवर ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, "उनके पिता और पुत्र के बीच बिहार के धन की हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा है।"

प्रियंका गांधी के मोतिहारी दौरे पर अनवर ने कहा, "कोई भी आए या जाए, बिहार हमेशा नीतीश कुमार का है और रहेगा। किसी के आने-जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।"

पश्चिम चंपारण के बेतिया और वाल्मीकि नगर में सीएम का दौरा निश्चित है। सुबह वाल्मीकि नगर पहुंचकर वे दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें वाल्मीकिनगर से सिकटा तक डोम नहर पर बनने वाली सड़क और गंडक बराज के पास लव कुश पार्क शामिल हैं। ये परियोजनाएं करोड़ों रुपये की हैं, जो स्थानीय विकास को नई दिशा देंगी।

इसके बाद बेतिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में सुगौली विधानसभा के सेमरा गांव में महिलाओं के साथ जन संवाद होगा। नरकटिया विधानसभा में जनसभा के साथ-साथ करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

यह ध्यान देने योग्य है कि सीएम नीतीश कुमार की यह यात्रा उनके 'प्रगति यात्रा' का हिस्सा मानी जा रही है, जो दिसंबर 2024 से आरंभ हुई थी। पहले चरण में चंपारण से शुरुआत हुई, जहां विकास योजनाओं का अवलोकन किया गया। दूसरे और तीसरे चरण में छह से नौ जिलों का दौरा किया गया। अब सितंबर में चंपारण पर बढ़ते ध्यान से स्पष्ट है कि 2025 चुनाव से पहले एनडीए विकास के एजेंडे पर जोर दे रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चंपारण दौरा विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह यात्रा चुनावी माहौल में उनकी स्थिति को मजबूत कर सकती है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चंपारण दौरा कब है?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चंपारण दौरा 22 सितंबर को है।
इस दौरे में कौन सी परियोजनाओं का उद्घाटन होगा?
इस दौरे में वाल्मीकिनगर से सिकटा तक डोम नहर पर बनने वाली सड़क और गंडक बराज के पास लव कुश पार्क का उद्घाटन होगा।
क्या यह यात्रा चुनाव से पहले की योजना है?
हां, यह यात्रा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले की योजना का हिस्सा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले