18 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जनता दर्शन में बूढ़ी मां के दर्द को सुन भावुक हुए सीएम योगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जनता दर्शन में बूढ़ी मां के दर्द को सुन भावुक हुए सीएम योगी?

सारांश

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बूढ़ी मां की दर्द भरी कहानी सुनकर उनके कैंसर पीड़ित बेटे को तुरंत अस्पताल भेजने का आदेश दिया। यह घटना शारदीय नवरात्रि के दौरान हुई, जब महिला ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी आर्थिक कठिनाईयों का जिक्र किया।

मुख्य बातें

मुख्यमंत्री योगी ने बुजुर्ग महिला की मदद के लिए तत्परता दिखाई।
सरकार ने हर पीड़ित को सहायता देने का आश्वासन दिया।
जनता दर्शन में 50 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं साझा कीं।
बुजुर्ग महिला की दर्द भरी कहानी ने सभी को भावुक किया।
सरकार की पहल से सामाजिक दायित्व का उदाहरण देखने को मिला।

लखनऊ, 29 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। शक्ति स्वरूपा मां जगतजननी की आराधना के पर्व शारदीय नवरात्रि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रूप देखकर एक बुजुर्ग मां का दिल द्रवित हो गया और उन्होंने उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया। मां की जुबां में दर्द था, लेकिन जब उन्होंने अपना दुख यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा, तब उनकी आंखों में सुकून आ गया।

सीएम योगी ने सोमवार को एक बुजुर्ग महिला की कहानी सुनकर भावुक हो गए। उन्होंने तुरंत उनके कैंसर पीड़ित बेटे को एंबुलेंस से कल्याण सिंह सुपर स्पेशियालिटी कैंसर इंस्टीट्यूट भेजने का आदेश दिया और बेहतर इलाज का निर्देश दिया।

कानपुर की इस गरीब महिला के लिए शारदीय नवरात्रि एक नई उम्मीद लेकर आई, जब वह सोमवार को 'जनता दर्शन' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचीं।

मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह 'जनता दर्शन' में प्रदेश के 50 से अधिक पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने एक-एक करके सभी के पास पहुंचकर उनके प्रार्थना पत्र लिए और अधिकारियों को उचित निराकरण का निर्देश दिया।

इस बीच, कानपुर के रायपुरवा की 63-64 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री से कहा, "महाराज, हमारे जवान बेटे को कैंसर हो गया है। हम गरीब हैं, इलाज नहीं करा पा रहे। हमारे पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं है। मेरे बेटे को जिंदगी दे दीजिए। इलाज के लिए कुछ आर्थिक सहायता मिल जाए।"

महिला की यह बात सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत बच्चे को कल्याण सिंह कैंसर सुपर स्पेशियालिटी इंस्टीट्यूट भेजने और उपचार शुरू कराने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री के आदेश पर 'जनता दर्शन' से उसे सीधा अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी जांच शुरू हो गई। मुख्यमंत्री ने हर पीड़ित से मुलाकात की और कहा कि सरकार हर सेवा, नारायण सेवा को अंगीकृत कर कार्य कर रही है। सभी प्रदेशवासियों के चेहरे पर खुशी लाना सरकार का उद्देश्य है।

सीएम योगी ने कहा कि इलाज के लिए किसी भी पीड़ित ने खुद, जनप्रतिनिधि या किसी भी माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई है, उसे सहायता उपलब्ध कराई गई है। हमारी सरकार हर पीड़ित के साथ है और इलाज के लिए आर्थिक सहायता निरंतर उपलब्ध कराती रहेगी।

'जनता दर्शन' में मथुरा-वृंदावन और लखनऊ से आए व्यक्तियों ने अवैध निर्माण और साइबर फ्रॉड से जुड़े मामलों की भी शिकायत की।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे एक व्यक्ति की आवाज़, चाहे वह कितनी भी कमजोर क्यों न हो, उचित ध्यान और सहायता प्राप्त कर सकती है। यह सामाजिक दायित्व का एक उदाहरण है, जहां सरकार ने तत्काल प्रतिक्रिया देकर एक जीवन को बचाने की कोशिश की।
RashtraPress
18 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएम योगी ने बुजुर्ग महिला की मदद कैसे की?
सीएम योगी ने महिला के कैंसर पीड़ित बेटे को तुरंत अस्पताल भेजने का आदेश दिया और बेहतर इलाज का निर्देश दिया।
जनता दर्शन में कितने लोग शामिल हुए?
जनता दर्शन में प्रदेश के 50 से अधिक पीड़ित शामिल हुए।
बुजुर्ग महिला ने क्या समस्या बताई?
बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके जवान बेटे को कैंसर है और वे इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगा रही थीं।
क्या सरकार ने और भी मदद का आश्वासन दिया?
सीएम योगी ने कहा कि सरकार हर पीड़ित के साथ है और इलाज के लिए आर्थिक सहायता निरंतर उपलब्ध कराएगी।
क्या जनता दर्शन में और भी शिकायतें आईं?
हां, मथुरा-वृंदावन और लखनऊ से आए व्यक्तियों ने अवैध निर्माण और साइबर फ्रॉड से जुड़ी शिकायतें भी कीं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले