20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सीएनपी नासिक में 534 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें विवरण

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सीएनपी नासिक में 534 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें विवरण

सारांश

सीएनपी नासिक ने 534 पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है। आवेदन 20 अप्रैल से शुरू होंगे। जानिए सभी आवश्यक जानकारी और पात्रता के बारे में।

मुख्य बातें

534 पदों पर भर्ती का ऐलान आवेदन 20 अप्रैल से शुरू अंतिम तिथि 19 मई योग्यता में आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन की आवश्यकता वेतन 18,780 से 1,03,000 रुपए प्रति माह

मुंबई, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) की एक शाखा, करेंसी नोट प्रेस (सीएनपी नासिक) ने 534 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक सूचना जारी की है, जिसमें सुपरवाइजर समेत कई अन्य पद शामिल हैं।

इन 534 पदों में सुरक्षा अधिकारी, सुपरवाइजर (टीओ-इंस्ट्रूमेंटेशन), सुपरवाइजर (आधिकारिक भाषा), सचिव सहायक, कलाकार (ग्राफिक डिजाइन), और जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन) जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। इसके अलावा कल्याण अधिकारी, जूनियर तकनीशियन (स्टोर), जूनियर तकनीशियन (एयर कंडीशनिंग), और अन्य कई पद रखे गए हैं।

सीएनपी नासिक में इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से प्रारंभ होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, अन्य निर्धारित पात्रता भी आवश्यक है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जो 19 मई के अनुसार गणना की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण, और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 18,780 से 1,03,000 रुपए प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, पहले सीएनपी नासिक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें और मांगे गए सभी दस्तावेज़ सही आकार में अपलोड करें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह सरकारी नौकरी के प्रति युवाओं का आकर्षण बढ़ाने में सहायक होगी।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएनपी नासिक में कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
सीएनपी नासिक में कुल 534 पदों पर भर्ती हो रही है।
आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?
आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले