3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एनटीपीसी में सीनियर मैनेजर और इंजीनियर के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एनटीपीसी में सीनियर मैनेजर और इंजीनियर के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च

सारांश

यदि आप एनटीपीसी में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। सीनियर मैनेजर और इंजीनियर के 8 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 16 मार्च है, जल्दी करें!

मुख्य बातें

8 पदों के लिए आवेदन जारी है।
आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च है।
उम्र सीमा 32 से 44 वर्ष है।
आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए 500 रुपए है।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं।

नई दिल्ली, 11 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत की प्रमुख बिजली उत्पादन कंपनी, नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। एनटीपीसी ने सीनियर मैनेजर और इंजीनियर के लिए कुल 8 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की है।

एनटीपीसी द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार संबंधित पद के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रस्तुत कर सकते हैं।

भर्ती के लिए एनटीपीसी ने सीनियर मैनेजर और इंजीनियर के 4-4 पदों की मांग की है, जिसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट डिग्री या इसके समकक्ष न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 32 से 44 वर्ष के बीच रखी गई है। जबकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एनटीपीसी द्वारा जारी पद के लिए समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की मासिक वेतन 50,000 से 2,20,000 रुपए तक होगी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड में भरना होगा, तभी उनका आवेदन स्वीकार किया जाएगा। जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर जाने के बाद, जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें। आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर को उचित आकार और फ़ॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म की जांच करें और उसे सबमिट कर दें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे उन्हें अपने करियर में नई दिशा मिल सकती है।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनटीपीसी में किस प्रकार की नौकरियों के लिए आवेदन किया जा सकता है?
एनटीपीसी में सीनियर मैनेजर और इंजीनियर के लिए कुल 8 पदों पर आवेदन किया जा सकता है।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च है।
क्या आवेदन शुल्क में छूट है?
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन पर आधारित होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले