21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कांग्रेस की डूबी नाव बचाने की कोशिश है? सीडब्ल्यूसी बैठक पर बिहार भाजपा का सवाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कांग्रेस की डूबी नाव बचाने की कोशिश है? सीडब्ल्यूसी बैठक पर बिहार भाजपा का सवाल

सारांश

कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक पटना में हो रही है, जबकि भाजपा ने इसे एक बेकार कोशिश बताया। क्या यह केवल एक दिखावा है या कांग्रेस वास्तव में अपने अस्तित्व को बचाने की कोशिश कर रही है?

मुख्य बातें

कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक पटना में हुई।
भाजपा ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया।
2025 का विधानसभा चुनाव निकट है।
नीतीश कुमार को भाजपा ने बोझ मान लिया है।
कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

पटना, 24 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की पटना में हो रही बैठक पर बिहार भाजपा ने कड़ा प्रहार किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस की नाव पहले ही डूब चुकी है और अब वे किसी तरह उस डूबी नाव को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "कांग्रेस ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक यहां आयोजित की है। वे यहां अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस की नाव पहले ही डूब चुकी है और अब वे किसी तरह डूबी नाव को आगे धकेलने का प्रयास कर रहे हैं।"

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। राष्ट्र प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा, "कांग्रेस के नेता दशकों तक सत्ता में रहे, लेकिन उन्होंने कभी बिहार की परवाह नहीं की और न ही राज्य के सम्मान के लिए यहां कोई बैठक आयोजित करने की सोची। लेकिन, अब जब 2025 का विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वे बिहार में सीडब्ल्यूसी की बैठक कर जनता को संदेश देने और अपने गठबंधन सहयोगियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।"

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर हमला बोला।

बैठक की शुरुआत के अपने संबोधन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एनडीए में आंतरिक कलह अब खुलकर सामने आ गया है। नीतीश कुमार को भाजपा ने मानसिक रूप से सेवानिवृत्त कर दिया है। भाजपा अब उन्हें बोझ मानने लगी है।

उन्होंने कहा कि पटना में हो रही सीडब्ल्यूसी की यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। हम ऐसे समय में मिल रहे हैं जब अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर भारत एक बेहद चुनौतीपूर्ण और चिंताजनक दौर से गुजर रहा है। आज जब वोटर लिस्ट से आधिकारिक रूप से छेड़छाड़ किया जा रहा है, तो आवश्यक है कि हम लोकतंत्र की जननी बिहार में अपनी सीडब्ल्यूसी की मीटिंग आयोजित करके इस देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाए रखने की अपनी प्रतिज्ञा को पुनः दोहराएं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह एक गहरी रणनीति का हिस्सा है।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक का उद्देश्य क्या है?
कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी और पार्टी के भीतर के मुद्दों पर चर्चा करना है।
भाजपा ने कांग्रेस की बैठक पर क्या प्रतिक्रिया दी है?
भाजपा ने कांग्रेस की बैठक को एक दिखावा बताया और कहा कि कांग्रेस की नाव पहले ही डूब चुकी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले