5 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कांग्रेस और टीएमसी एसआईआर को लेकर दोहरे मापदंड अपना रही हैं: सिंधिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कांग्रेस और टीएमसी एसआईआर को लेकर दोहरे मापदंड अपना रही हैं: सिंधिया?

सारांश

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस और टीएमसी पर आरोप लगाए हैं कि वे दोहरे मापदंड अपना रहे हैं। इस लेख में जानिए उनके विचार और एसआईआर की प्रक्रिया के महत्व के बारे में।

मुख्य बातें

कांग्रेस और टीएमसी पर दोहरे मापदंड का आरोप।
एसआईआर की प्रक्रिया का महत्व।
शिवपुरी में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि।

शिवपुरी, 10 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस दोनों इस मामले में दोहरे मापदंड अपना रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया इस समय अपने संसदीय क्षेत्र गुना में हैं। उन्होंने शनिवार को शिवपुरी में जनसंपर्क के साथ दिन की शुरुआत की और क्षेत्र में चल रही एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने इस कार्य में लगे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है।

इस दौरान, एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर केंद्रीय मंत्री ने तीखा हमला करते हुए कहा कि जब चुनाव आयोग की प्रक्रियाओं के आधार पर भारतीय जनता पार्टी जीतती है, तो विपक्ष उसे गलत ठहराने की कोशिश करता है, लेकिन जब वही प्रक्रिया उन्हें जीत दिलाती है, तब वही प्रक्रिया लोकतांत्रिक और निष्पक्ष बन जाती है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है, यह पहले भी लागू होती रही है। सत्य और संविधान के मार्ग पर चलने वाली सरकारों को ऐसी पारदर्शी प्रक्रियाओं से डरने की आवश्यकता नहीं होती। वहीं, तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन हुए, लेकिन सभी जानते हैं उत्तर प्रदेश और बिहार से होते हुए गंगा कहां जाती है। उनका समय भी निकट है।

बैठक में जानकारी दी गई कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद शिवपुरी जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 12,40,000 से अधिक हो चुकी है। नए वोटर्स के लिए फॉर्म छह से संबंधित कार्य निरंतर प्रगति पर है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब संगठन, कार्यकर्ता और मतदाता एक-दूसरे से मजबूती से जुड़े रहते हैं, तभी लोकतंत्र सशक्त बनता है और राष्ट्र प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

राजनीति में दोहरे मानदंडों का पालन होता है। यह जरूरी है कि राजनीतिक दल एक समानता के साथ मुद्दों पर चर्चा करें।
RashtraPress
5 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांग्रेस और टीएमसी ने एसआईआर पर क्या आरोप लगाए हैं?
कांग्रेस और टीएमसी का कहना है कि एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है, जबकि भाजपा इसे सही ठहरा रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले