गौतम गंभीर: एक उत्कृष्ट रणनीतिकार, जिनकी कोचिंग में भारत ने एक साल में जीते 2 आईसीसी टूर्नामेंट्स

Click to start listening
गौतम गंभीर: एक उत्कृष्ट रणनीतिकार, जिनकी कोचिंग में भारत ने एक साल में जीते 2 आईसीसी टूर्नामेंट्स

सारांश

गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचा। जानें कैसे उनकी रणनीतियों ने टीम को दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाई।

Key Takeaways

  • गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत ने दो आईसीसी टूर्नामेंट्स जीते हैं।
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड को हराया गया।
  • गौतम गंभीर ने युवा खिलाड़ियों पर विश्वास जताया।
  • भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप जीता।
  • गंभीर एक कुशल रणनीतिकार साबित हुए हैं।

नई दिल्ली, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रन से एक शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

इस सफलता में सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों का योगदान नहीं था, बल्कि हेड कोच गौतम गंभीर की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में भारत ने लगभग एक साल के अंदर दो आईसीसी टूर्नामेंट्स जीतने में सफलता पाई है। यह भी एक संयोग है कि इन दोनों टूर्नामेंट में विपक्षी टीम न्यूजीलैंड थी, जिसकी कप्तानी मिचेल सेंटनर ने की।

भारत ने 9 मार्च 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था, जिसमें न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए थे। जवाब में, टीम इंडिया ने 49 ओवरों में जीत दर्ज की थी।

लगभग एक साल बाद, भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में केवल 159 रन पर सिमट गई।

गौतम गंभीर ने वर्ष 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन की पारी खेलकर जीत दिलाई थी। इसके बाद, 2011 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने 97 रन बनाकर भारत को श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट से जीत दिलाई।

गौतम गंभीर ने हाल के दिनों में अपने निर्णयों और रणनीतियों से खुद को एक कुशल कोच साबित किया है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों में विश्वास जताया और टीम को आक्रामक और संतुलित क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन में टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है।

एक खिलाड़ी के रूप में दो वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद, गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक मेंटॉर के रूप में, गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 2022 और 2023 में प्लेऑफ तक पहुँचाया। 2024 में उनकी मेंटॉरशिप में केकेआर चैंपियन बनी।

गौतम गंभीर को 2024 में राष्ट्रीय टीम का हेड कोच बनाया गया। प्रारंभिक समय में उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने खुद को एक कुशल रणनीतिकार साबित करते हुए भारत को एक साल के भीतर दो आईसीसी ईवेंट्स जिताने में सफल रहे। गौतम गंभीर एकमात्र ऐसे कोच हैं जिन्होंने भारत को दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाई है।

Point of View

जिसमें गंभीर ने साबित किया है कि वे एक कुशल कोच हैं।
NationPress
09/03/2026

Frequently Asked Questions

गौतम गंभीर ने कब से कोचिंग शुरू की?
गौतम गंभीर को 2024 में राष्ट्रीय टीम का हेड कोच बनाया गया था।
भारत ने कब-कब आईसीसी टूर्नामेंट्स जीते?
भारत ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीते।
गौतम गंभीर का क्रिकेट करियर क्या रहा है?
गौतम गंभीर ने दो वर्ल्ड कप खिताब जीते हैं और केकेआर को आईपीएल में दो बार जीताया।
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को कितने बार हराया?
गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत ने न्यूजीलैंड को दो बार हराया है।
गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम का प्रदर्शन कैसा रहा?
गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है।
Nation Press