गौतम गंभीर ने जय शाह का आभार व्यक्त किया: मुश्किल समय में मिला समर्थन

Click to start listening
गौतम गंभीर ने जय शाह का आभार व्यक्त किया: मुश्किल समय में मिला समर्थन

सारांश

गौतम गंभीर ने टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की कोचिंग के बाद जय शाह का धन्यवाद किया। उन्होंने कठिन समय में मिले समर्थन की सराहना की और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को भी समर्पित किया। जानें पूरी कहानी।

Key Takeaways

  • गौतम गंभीर ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता।
  • जय शाह का समर्थन महत्वपूर्ण रहा।
  • गंभीर ने पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को समर्पित किया।
  • गौतम गंभीर पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने कोच के रूप में खिताब जीता।
  • उन्होंने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

अहमदाबाद, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। गौतम गंभीर के लिए यह कोच के रूप में दूसरा खिताब है। गंभीर की कोचिंग में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी जीता था। विश्व कप जीतने के बाद गंभीर ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह का आभार व्यक्त किया।

गौतम गंभीर को कोच के रूप में टी20 और वनडे फॉर्मेट में उल्लेखनीय सफलता मिली है, लेकिन टेस्ट में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान उनकी कोचिंग पर सवाल उठे थे, लेकिन जय शाह ने उनका समर्थन किया।

खिताबी मुकाबले के बाद प्रेस कांफ्रेंस में गंभीर ने कहा, "मुझे जय भाई का धन्यवाद करना है। न्यूजीलैंड या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का समय मेरे लिए काफी कठिन था। उस समय मेरे पास बहुत से कॉल नहीं आए, लेकिन जय भाई का कॉल आया। उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। इसलिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।"

इसके अतिरिक्त, गौतम गंभीर ने टी20 विश्व कप 2026 के खिताब को पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ और दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित किया।

गंभीर ने राहुल द्रविड़ के लिए कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को अपने कार्यकाल में अच्छी स्थिति में बनाए रखा, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था।

बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में क्रिकेट के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के लिए गंभीर ने कहा, "वह भारतीय क्रिकेट के लिए पर्दे के पीछे से बहुत कुछ कर रहे हैं।"

गौतम गंभीर ऐसे पहले व्यक्ति बन गए हैं जिन्होंने एक खिलाड़ी और कोच के रूप में टी20 विश्व कप जीता है। वह 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 75 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

Point of View

जिसमें कठिनाइयाँ और समर्थन दोनों शामिल हैं। जय शाह का समर्थन और राहुल द्रविड़ की भूमिका ने उन्हें मजबूती प्रदान की। यह न केवल क्रिकेट की दुनिया में बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक उदाहरण है।
NationPress
09/03/2026

Frequently Asked Questions

गौतम गंभीर ने कौन सा खिताब जीता है?
गौतम गंभीर ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता है।
जय शाह का गौतम गंभीर के लिए क्या महत्व है?
जय शाह ने गौतम गंभीर को कठिन समय में समर्थन दिया, जिससे उन्होंने अपने कार्य में विश्वास बनाए रखा।
गौतम गंभीर ने किसको खिताब समर्पित किया?
गौतम गंभीर ने खिताब को राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित किया।
गौतम गंभीर ने कितने खिताब जीते हैं?
गौतम गंभीर ने कोच के रूप में दो खिताब जीते हैं, एक टी20 विश्व कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी।
गौतम गंभीर ने कब क्रिकेट में कदम रखा?
गौतम गंभीर ने 2007 में टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा बने।
Nation Press