19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'द पैराडाइज' सीएच साई के विजन को बयां करती है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'द पैराडाइज' सीएच साई के विजन को बयां करती है?

सारांश

दक्षिण भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज' के बारे में जानें, जिसमें नानी और शिवकार्तिकेयन की शानदार परफॉर्मेंस है। जानिए सीएच साई ने इस फिल्म के विजन में क्या खास रखा है।

मुख्य बातें

सीएच साई की सिनेमैटोग्राफी फिल्म का एक मुख्य आकर्षण है।
फिल्म नानी और शिवकार्तिकेयन की परफॉर्मेंस के लिए जानी जाएगी।
यह फिल्म एआई के प्रयोग से दृश्य निर्माण में नवीनता लाएगी।

मुंबई, 18 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। साउथ के सुपरस्टार नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। इसके पहले पोस्टर ने ही लोगों की जिज्ञासा को और बढ़ा दिया है।

इस फिल्म को डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला और नानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दसरा’ के बाद का एक भव्य पुनर्मिलन माना जा रहा है। इसकी सिनेमैटोग्राफी का कार्य सीएच साई कर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में इसके विजन और अपने अनुभव साझा किए।

‘द पैराडाइज’ को ओडेला का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट माना जा रहा है। सीएच साई ने कहा कि फिल्म की विजुअल स्टाइल को बनाने में उन्होंने विशेष तैयारी की है।

उन्होंने कहा कि शूटिंग से पहले वे हमेशा स्केच बनाते हैं ताकि उन्हें फ्रेमिंग और विजुअल टोन का स्पष्टता मिल सके। इस बार एआई की मदद से विभिन्न विजुअल आइडियाज का परीक्षण किया गया।

उनके अनुसार, “हमने श्रीकांत के विचारों पर कई प्रयोग किए हैं। असली जिंदगी से भी प्रेरणा ली, लेकिन एआई के इस्तेमाल से हमें सही विजुअल चुनने का बेहतर अवसर मिला। यह कल्पना से परे है।

नानी और शिवकार्तिकेयन के बारे में साई ने कहा कि दोनों अपने-अपने तरीके से बहुत खास हैं। उन्होंने कहा, “शिवकार्तिकेयन एक स्वाभाविक परफॉर्मर हैं, जबकि नानी बेहद वास्तविक लगते हैं। चाहे सीन कितना भी छोटा हो, नानी पूरी मेहनत करते हैं और अंतिम दिन तक अपनी ऊर्जा बनाए रखते हैं।”

फिल्म की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए साई ने कहा कि ‘इधायम मुरली’ में उन्हें नॉस्टैल्जिक और खूबसूरत लोकेशन्स पर काम करना पड़ा, जबकि ‘द पैराडाइज’ पूरी तरह से जंगलों में शूट की गई है। यह उनके लिए एक बहुत बड़ी चुनौती रही है।

एसएलवी सिनेमा के बैनर तले बन रही ‘द पैराडाइज’ का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। यह फिल्म 26 मार्च 2026 को रिलीज होगी और इसे आठ भाषाओं हिंदी, तेलुगू, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह नानी और शिवकार्तिकेयन की अदाकारी का भी शानदार मेल है। इस फिल्म की रिलीज न केवल दर्शकों को बल्कि पूरे सिनेमा उद्योग को प्रभावित कर सकती है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

‘द पैराडाइज’ कब रिलीज होगी?
यह फिल्म 26 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है।
फिल्म का संगीत कौन बना रहा है?
फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा दिया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले