क्या दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 84 रन से हराया?
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 22 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में वनडे सीरीज में मात देकर एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की है। शुक्रवार को हुए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 84 रन से हराया। इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। पहले वनडे में भी दक्षिण अफ्रीका ने 98 रन से जीत हासिल की थी।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। हालांकि, उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और 23 के स्कोर पर दोनों ओपनर आउट हो गए। इसके बाद टोनी डे जॉर्जी और मैथ्यू ब्रीट्जके ने तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। जॉर्जी ने 38 रन बनाकर पवेलियन लौटने से पहले महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्टब्स ने मैथ्यू ब्रीट्जके के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। मैथ्यू ब्रीट्जके ने 78 गेंद में 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 88 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 49.1 ओवर में 277 रन पर समेट गई। ट्रिस्टन स्टब्स ने 74, वियान मुल्डर ने 26 और केशव महाराज ने 22 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जंपा सबसे सफल गेंदबाज रहे। इस दाएं हाथ के स्पिनर ने 10 ओवर में 63 रन देकर 3 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और मार्नस लाबुशेन ने 2-2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड को एक विकेट मिला।
278 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम लुंगी एनगिडी की शानदार गेंदबाजी के सामने 37.4 ओवर में 193 रन पर ढह गई। एनगिडी ने 8.4 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर और एस मुथुसामी ने 2-2 जबकि वियान मुल्डर ने 1 विकेट लिया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 74 गेंद पर 2 छक्के और 12 चौके की मदद से 87 रन की पारी खेली, लेकिन उनका प्रयास टीम के लिए पर्याप्त नहीं था। कैमरून ग्रीन 35 रन बनाकर दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे।