10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 27 साल बाद साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड की धरती पर इतिहास रचा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 27 साल बाद साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड की धरती पर इतिहास रचा?

सारांश

साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 5 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाकर इतिहास रच दिया है। यह उनकी पहली वनडे सीरीज जीत है इंग्लैंड में 1998 के बाद। जानिए कैसे इस मैच में दोनों टीमों ने प्रदर्शन किया।

मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 रन से हराया।
यह 1998 के बाद इंग्लैंड में उनकी पहली वनडे सीरीज जीत है।
मैथ्यू ब्रीट्जके ने 85 रन की शानदार पारी खेली।
इंग्लैंड को सीरीज में सम्मान बचाने का मौका है।
अंतिम मुकाबला 7 सितंबर को होगा।

नई दिल्ली, 5 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड को दूसरे वनडे मैच में 5 रन से मात देकर साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। यह 1998 के बाद से इंग्लैंड में साउथ अफ्रीका की पहली वनडे सीरीज जीत है।

इंग्लैंड ने मई 1998 में इंग्लैंड की धरती पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। उस सीरीज में साउथ अफ्रीका ने शुरुआती दो मैच जीते थे, लेकिन इंग्लैंड ने अंतिम मैच को सात विकेट से जीतकर अपनी लाज बचाई।

अब इंग्लैंड की टीम एक बार फिर अपने ही घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज हार चुकी है। उसके पास सीरीज के तीसरे मैच को जीतकर सम्मान बचाने का अवसर है। अंतिम मुकाबला सात सितंबर को साउथैम्पटन में होगा।

लंदन में गुरुवार रात संपन्न हुए दूसरे वनडे मैच में, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 8 विकेट खोकर 330 रन बनाए।

टीम को एडन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने शानदार शुरुआत दी। दोनों के बीच 13.1 ओवर में 73 रन की साझेदारी हुई। रिकेल्टन ने 33 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान टेंबा बावुमा महज चार रन बनाकर आउट हो गए। मार्करम ने 64 गेंदों में एक छक्का और छह चौके लगाते हुए 49 रन की पारी खेली।

शानदार शुरुआत के बावजूद साउथ अफ्रीका ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर मात्र 93 रन बनाए।

यहां से मैथ्यू ब्रीट्जके ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ चौथे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। ब्रीट्जके ने 77 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में तीन छक्के और सात चौके शामिल थे। स्टब्स ने 58, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रन का योगदान दिया।

विपक्षी टीम से जॉफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक चार विकेट लिए, जबकि आदिल राशिद को दो विकेट मिले।

इंग्लैंड की टीम जवाब में निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 325 रन ही बना सकी। मेजबान टीम के लिए जोस बटलर और जो रूट ने 61-61 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके।

साउथ अफ्रीका की तरफ से नांद्रे बर्गर ने तीन विकेट लिए। केशव महाराज को दो सफलताएं मिलीं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित है कि साउथ अफ्रीका की यह जीत उनके क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इंग्लैंड में जीतने का यह मौका उन्हें आत्मविश्वास देगा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी स्थिति को और मजबूत करेगा।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को कब हराया?
साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 सितंबर को दूसरे वनडे में हराया।
यह साउथ अफ्रीका की इंग्लैंड में पहली वनडे सीरीज जीत कब है?
यह साउथ अफ्रीका की इंग्लैंड में 1998 के बाद पहली वनडे सीरीज जीत है।
इस मैच में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
मैथ्यू ब्रीट्जके ने 85 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
इंग्लैंड की टीम ने कितने रन बनाए?
इंग्लैंड की टीम ने 325 रन बनाए।
सीरीज का अंतिम मुकाबला कब है?
सीरीज का अंतिम मुकाबला 7 सितंबर को साउथैम्पटन में है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले