26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मार्करम, बवुमा और मैथ्यू का अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मार्करम, बवुमा और मैथ्यू का अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ेगा?

सारांश

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 296 रन बनाए। क्या इन अर्धशतकों ने ऑस्ट्रेलिया को हराने में मदद की? जानें इस महत्वपूर्ण मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में 296 रन बनाए।
एडन मार्करम ने 82 रन की पारी खेली।
कप्तान टेंबा बवुमा ने 65 रन बनाए।
ट्रेविस हेड ने 4 विकेट लिए।
कगिसो रबाडा चोटिल होकर बाहर हुए।

नई दिल्ली, 19 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 296 रन का स्कोर खड़ा किया। इस पारी में एडन मार्करम, कप्तान टेंबा बवुमा, और मैथ्यू ब्रिट्ज्क ने अर्धशतक जमाए।

कैजलिस स्टेडियम में आयोजित इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत एडन मार्करम और रेयान रिकल्टन ने मजबूत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 16.5 ओवर में 92 रन की साझेदारी की। रिकल्टन ने 33 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हो गए। मार्करम ने 81 गेंद पर 82 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। इसके बाद कप्तान बवुमा और मैथ्यू ब्रिट्ज्क ने पारी को संभाला, दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 92 रन की भागीदारी हुई। मैथ्यू ब्रिट्ज्क ने 56 गेंद पर 57 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए।

दक्षिण अफ्रीका को उसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में जल्दी दो बड़े झटके लगे। लेकिन बवुमा और वियान मुल्डर ने छठे विकेट के लिए 36 रन जोड़कर पारी को संभाला। कप्तान बवुमा 74 गेंद पर 65 रन बनाकर आउट हुए। वियान मुल्डर ने नाबाद 31 रन बनाकर टीम का स्कोर 8 विकेट पर 296 तक पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 9 ओवर में 57 रन देकर 4 विकेट लिए। बेन ड्वार्शुईस ने 2 और एडम जांपा ने 1 विकेट लिया।

दक्षिण अफ्रीका को इस मैच से पहले कगिसो रबाडा के रूप में एक बड़ा झटका लगा। टखने की चोट के कारण यह प्रमुख प्रोटियाज गेंदबाज वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

मेरा मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, और इस जीत से उनकी आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हम हमेशा अपने देश के समर्थन में खड़े रहेंगे और खेल के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में कितने रन बनाए?
दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में 296 रन बनाए।
कौन से बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाया?
एडन मार्करम, टेंबा बवुमा और मैथ्यू ब्रिट्ज्क ने अर्धशतक बनाया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज कौन था?
ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट लिए।
कगिसो रबाडा क्यों बाहर हुए?
कगिसो रबाडा टखने की चोट के कारण वनडे श्रृंखला से बाहर हुए।
मैच किस स्थान पर हुआ?
मैच कैजलिस स्टेडियम में हुआ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले