2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या केशव महाराज ने 'पंजा' खोला? साउथ अफ्रीका ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या केशव महाराज ने 'पंजा' खोला? साउथ अफ्रीका ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा

सारांश

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। केर्न्स में खेले गए इस मैच में केशव महाराज की गेंदबाज़ी ने विरोधी टीम को ध्वस्त कर दिया। जानिए इस रोमांचक मुकाबले की सभी महत्वपूर्ण बातें और परिणाम।

मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 98 रन से हराया।
केशव महाराज ने 5 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
एडन मार्करम ने 82 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 88 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

नई दिल्ली, 19 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को केर्न्स में खेले गए पहले वनडे मैच में 98 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीकी टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।

कैजली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 296 रन बनाए।

मेहमान टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। रयान रिकेल्टन ने एडन मार्करम के साथ 16.5 ओवरों में 92 रन की साझेदारी की। रिकेल्टन ने 43 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद कप्तान टेंबा बावुमा ने मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन जुटाए। मार्करम ने 81 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 82 रन की पारी खेली।

यहां से कप्तान ने मोर्चा संभाला और मैथ्यू ब्रीत्जके के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रन जुटाते हुए टीम को विशाल स्कोर की ओर बढ़ाया। ब्रीत्जके ने 56 गेंदों में एक छक्के और सात चौकों के साथ 57 रन बनाए, जबकि बावुमा ने 74 गेंदों में 65 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके शामिल थे।

विपक्षी टीम की ओर से ट्रेविस हेड ने सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए, जबकि बेन ड्वारशुइस ने दो विकेट लिए। एडम जांपा को एक विकेट मिला।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवरों में 198 रन पर सिमट गई। ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श ने 7.1 ओवरों में 60 रन की साझेदारी की। हेड ने 96 गेंदों में 10 चौकों के साथ 88 रन बनाए। इसके बाद टीम ने 89 के स्कोर तक अपने छह विकेट गंवा दिए।

यहां से कप्तान ने बेन ड्वारशुइस के साथ सातवें विकेट के लिए 71 रन जोड़ते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के करीब नहीं ले जा सके।

मार्श ने 96 गेंदों में 88 रन जोड़े, जबकि ड्वारशुइस 33 रन बनाकर आउट हुए।

विपक्षी टीम की ओर से केशव महाराज ने 10 ओवरों में 33 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। महाराज के अलावा नंद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

राष्ट्र प्रेस

आरएसजी

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाता है कि टीम ने एकजुट होकर खेला है। केशव महाराज की गेंदबाज़ी ने साबित कर दिया कि वे कितने प्रभावी हैं। हमें उम्मीद है कि आगामी मैचों में भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहेगा।
RashtraPress
2 अगस्त 2026
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले