दानिश आजाद अंसारी का दावा, बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है

Click to start listening
दानिश आजाद अंसारी का दावा, बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है

सारांश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का समर्थन किया है, जबकि मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भाजपा की जीत का विश्वास जताया है। जानिए इस चुनावी हलचल के बारे में।

Key Takeaways

  • अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का समर्थन किया है।
  • दानिश आजाद अंसारी का दावा है कि भाजपा की सरकार बनेगी।
  • भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की है।

लखनऊ, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अगली सरकार का गठन करने की चर्चा तेज होते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक बार फिर से पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएंगी। इस बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने चुनौती दी है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है कि ममता बनर्जी इस बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगी और चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा और उनका सरकार बनाने का दावा असफल हो जाएगा।

लखनऊ में राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल की जनता ने बदलाव का माहौल तैयार कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में भारी भीड़ और भाजपा को मिल रहा समर्थन इस बात का संकेत है कि पश्चिम बंगाल में सरकार भाजपा की बनेगी।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की मौजूदा सरकार पूरी तरह से जनविरोधी है। ममता बनर्जी की सरकार ने बंगाल के विकास में बाधा डाली है और जनता के साथ भेदभाव किया है। यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है।

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने यह भी कहा कि चुनाव में जनता ममता बनर्जी की सरकार को करारा जवाब देगी।

दूसरी ओर, भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, सुकांत मजूमदार और पीयूष गोयल ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात की और याचिका सौंपी।

भाजपा ने आयोग से अपील की है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हो। पिछले तीन चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने दादागिरी से जीत हासिल की। इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि चुनाव लोगों को अपनी मर्जी से मतदान करने का अवसर है। लोकतंत्र में वोट एक मतदाता का अधिकार है; इसे कोई नहीं छीन सकता। चुनाव आयोग को मतदाता के वोट को सुरक्षित करना चाहिए।

Point of View

जहां एक ओर अखिलेश यादव ममता बनर्जी का समर्थन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मंत्री दानिश आजाद अंसारी भाजपा के पक्ष में आश्वासन दे रहे हैं। यह चुनाव परिणाम लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण होगा।
NationPress
06/04/2026

Frequently Asked Questions

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की संभावना कितनी है?
मंत्री दानिश आजाद अंसारी के अनुसार, भाजपा की जीत निश्चित है, जबकि सपा प्रमुख का कहना है कि ममता बनर्जी जीतेंगी।
क्या ममता बनर्जी चौथी बार सीएम बनेंगी?
सपा प्रमुख ने दावा किया है कि ममता बनर्जी चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी।
भाजपा ने चुनाव आयोग से क्या शिकायत की है?
भाजपा ने चुनाव आयोग से अपील की है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होना चाहिए।
Nation Press