8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दशहरे पर बॉलीवुड सितारों ने दी शुभकामनाएं? सोशल मीडिया पर दिखा उत्साह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दशहरे पर बॉलीवुड सितारों ने दी शुभकामनाएं? सोशल मीडिया पर दिखा उत्साह

सारांश

दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस साल, बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। जानें किसने क्या कहा और किस तरह से मनाया यह पर्व।

मुख्य बातें

दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं साझा कीं।
यह पर्व एकजुटता और आशा का संदेश देता है।

मुंबई, 2 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पावन पर्व पर बॉलीवुड के सितारों ने अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर उत्सव की खुशी साझा की।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें गेंदे के फूलों से सजी एक टोकरी दिखाई दे रही है। उन्होंने इसके साथ लिखा, "शुभ दशहरा।"

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। प्रभु राम का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे। जय श्री राम।"

जैकी श्रॉफ ने अपने अनोखे अंदाज में दो पोस्ट साझा कीं। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक मोशन पोस्ट में उन्होंने लिखा, "शुभ दशहरा।"

सनी देओल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक मोशन वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "इस दशहरे पर हम अपने अंदर की बुराई को मिटाकर, दयालुता, साहस और करुणा की रोशनी फैलाएं। दशहरा की शुभकामनाएं।"

अदा शर्मा ने दशहरा के मौके पर एक शूट का वीडियो साझा किया, जिसमें वह मां दुर्गा के रूप में नजर आईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी दशहरा। बहुत सारे लोग पूछ रहे हैं कि आप कौन सी नई फिल्म कर रही हैं, तो ये रही एक छोटी सी झलक।"

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीर साझा कर लिखा, "दशहरा की शुभकामनाएं। अच्छाई हमेशा बुराई से जीतती है।"

अक्षय कुमार ने अपनी स्टोरी में लिखा, "आप सभी को विजयदशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। सच्चाई और अच्छाई की राह पर हमेशा चलते रहें।"

सोनाली बेंद्रे ने भी स्टोरीज पर लिखा, "भगवान राम की कृपा हमें उज्जवल दिन और खुशहाल शुरुआत की ओर ले जाए। दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!"

अंकिता लोखंडे ने एक वीडियो साझा कर लिखा, "सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं! आप सभी का इतना प्यार और समर्थन पाकर मैं और विक्की बहुत आभारी हैं। मेरा नवरात्रि का व्रत बहुत ही पावन अनुभव रहा।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जो हमें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले