21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 2026 दीपिका पादुकोण के लिए संभावनाओं का साल होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 2026 दीपिका पादुकोण के लिए संभावनाओं का साल होगा?

सारांश

दीपिका पादुकोण 2026 में बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ वापसी करने जा रही हैं। 'महावतार', 'किंग', 'टाइगर वर्सेस पठान' और 'पठान-2' जैसी फिल्मों में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा जोरों पर है। क्या यह साल उनके लिए सफलता का नया अध्याय साबित होगा?

मुख्य बातें

दीपिका पादुकोण का 2026 में कई प्रमुख फिल्मों में काम करना।
'महावतार' और 'किंग' जैसी फिल्मों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ।
शाहरुख और सलमान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी।
ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में उनकी नई भूमिका।
बॉलीवुड में दीपिका की फिर से बढ़ती लोकप्रियता।

मुंबई, 1 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अदाकारा दीपिका पादुकोण के लिए वर्ष 2025 विवादों में बिता, लेकिन वर्ष 2026 में वे स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

अभिनेत्री के पास कई प्रमुख प्रोजेक्ट्स हैं, जिन पर वे सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। मां बनने के बाद, उन्होंने पिछले साल पर्दे से दूरी बनाई थी, लेकिन अब वे वर्ष 2026 को पूरी तरह से अपने नाम करने के लिए तैयार हैं।

दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल की बहुप्रतीक्षित पौराणिक ड्रामा 'महावतार' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। हालांकि, फिल्म में उनके किरदार के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका का नाम फाइनल हो चुका है। इसके अलावा, दीपिका एक बार फिर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में दिखाई देंगी। फिल्म का टीजर और पोस्टर भी जारी हो चुका है, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट अभी तक घोषित नहीं की गई है। दीपिका और शाहरुख की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं, क्योंकि अभिनेता का मानना है कि दीपिका उनके लिए लकी हैं।

'टाइगर वर्सेस पठान' वर्ष 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी, जिसमें करण और अर्जुन का मिलन देखने को मिलेगा। इसका मतलब है कि शाहरुख खान और सलमान खान लंबे समय के बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में दीपिका पादुकोण का नाम सुनने में आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका का नाम इस फिल्म के लिए भी फाइनल हो चुका है, लेकिन आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' में भी दीपिका पादुकोण महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले फिल्म में दीपिका की एक छोटी सी झलक दिखाई गई थी, लेकिन दूसरे पार्ट में उनका नया वर्जन देखने को मिल सकता है।

शाहरुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान-2' भी वर्ष 2026 में रिलीज होगी और एक बार फिर दीपिका शाहरुख के साथ नजर आएंगी। पहले पार्ट में भी दीपिका ही थीं।

निर्देशक एटली कुमार अपने अगले प्रोजेक्ट 'एए22xए6' में अल्लू अर्जुन के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अपोजिट दीपिका पादुकोण को साइन किया जा चुका है और फिल्म में जाह्नवी कपूर भी होंगी। यह साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसके नए नाम की घोषणा भी जल्द होने की संभावना है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह कैसे अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतेंगी।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दीपिका पादुकोण की कौन-कौन सी फिल्में 2026 में रिलीज होंगी?
दीपिका पादुकोण की फिल्में 'महावतार', 'किंग', 'टाइगर वर्सेस पठान' और 'पठान-2' 2026 में रिलीज होंगी।
क्या दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी को दर्शक पसंद करते हैं?
हाँ, दीपिका और शाहरुख की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं और उन्हें लकी मानते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले