20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर हो गईं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर हो गईं?

सारांश

दीपिका पादुकोण ने ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर होने की पुष्टि की है। जानिए इसके पीछे की वजह और फिल्म के निर्माताओं के बयान। क्या यह केवल एक संयोग है या फिर कुछ बड़ा? आइए जानते हैं इस दिलचस्प कहानी के बारे में।

मुख्य बातें

दीपिका पादुकोण ने ‘ कल्कि 2898 एडी ’ के सीक्वल से बाहर होने की पुष्टि की।
निर्माताओं ने प्रतिबद्धता की बात की है।
अब तृप्ति डिमरी फिल्म में नजर आएंगी।
सुपरस्टार जोड़ी की मांगों पर भी चर्चा हुई।
दीपिका या उनकी टीम ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मुंबई, 18 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अब बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नहीं नजर आएंगी। इस बात की जानकारी मेकर्स ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर साझा की। लेकिन इसके पीछे का कारण क्या है?

निर्माताओं ने स्पष्ट किया है कि यह फिल्म प्रतिबद्धता और उससे भी ज्यादा की हकदार है। फिल्म निर्माण कंपनी वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''यह आधिकारिक घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण अब ‘कल्कि 2898 एडी’ के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। काफी विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि हम आगे साथ काम नहीं करेंगे। पहली फिल्म के लंबे सफर के बावजूद हमारी कोई स्थायी साझेदारी नहीं बन सकी। ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्में पूर्ण समर्पण और उससे ज्यादा प्रतिबद्धता की हकदार हैं। हम दीपिका को उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं।''

यह कल्कि 2898 एडी दूसरी फिल्म है जिससे दीपिका पादुकोण बाहर हुई हैं। इससे पहले उन्हें फिल्म 'स्पिरिट' से भी हाथ धोना पड़ा था, जिसे संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित कर रहे थे।

अभिनेता प्रभास की इस फिल्म को छोड़ने के लिए मेकर्स ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने मां बनने और अपनी बेटी दुआ की देखभाल के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। वहीं दूसरी ओर ऐसी भी खबरें आई थीं कि दीपिका ने फिल्म की कमाई और समझौते में संशोधन की बात मेकर्स से की थी। इस कारण उन्होंने दीपिका पादुकोण को फिल्म से बाहर करने का निर्णय लिया।

अब उनकी जगह तृप्ति डिमरी फिल्म में नजर आएंगी। दीपिका के हटने के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री पर फिल्म की कहानी को लीक करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे विश्वासघात कहा।

हाल के कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि एक सुपरस्टार जोड़ी अपनी अनुचित मांगों से निर्माताओं को परेशान कर रही है। कई लोगों का मानना है कि यह जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हैं। ऐसा तब हुआ जब निर्देशक संजय गुप्ता ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक सुपरस्टार कपल ने 11 वैनिटी की मांग की थी, जिसके कारण फिल्म बंद हो गई।

हालांकि, यह सब आरोप हैं या सच्चाई, इसका स्पष्ट उत्तर अभी नहीं मिला है। दीपिका पादुकोण या उनकी टीम ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दीपिका पादुकोण क्यों ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर हुईं?
निर्माताओं ने बताया कि फिल्म प्रतिबद्धता की हकदार है और दीपिका के साथ कोई स्थायी साझेदारी नहीं बन सकी।
क्या दीपिका ने पहले भी किसी फिल्म से बाहर होने का फैसला लिया है?
हाँ, उन्होंने पहले फिल्म 'स्पिरिट' से भी बाहर होने का निर्णय लिया था।
दीपिका की जगह अब कौन फिल्म में भूमिका निभाएगा?
अब उनकी जगह तृप्ति डिमरी फिल्म में नजर आएंगी।
क्या फिल्म के निर्माता कोई प्रतिक्रिया दी है?
हाँ, मेकर्स ने इस पर आधिकारिक घोषणा की है और दीपिका को शुभकामनाएं दी हैं।
क्या यह केवल एक संयोग है?
इस पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है, लेकिन यह एक महत्वपूर्ण घटना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले