17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली में भाजपा विधायक शिखा राय की नई पहल 'जन सेवा केंद्र' जनता की समस्याओं का समाधान करेगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली में भाजपा विधायक शिखा राय की नई पहल 'जन सेवा केंद्र' जनता की समस्याओं का समाधान करेगी?

सारांश

दिल्ली की भाजपा विधायक शिखा राय ने 'जन सेवा केंद्र' नामक एक नई पहल की शुरुआत की है। इस केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किया गया। क्या यह केंद्र सच में जनता की समस्याओं का समाधान कर सकेगा? जानिए पूरी कहानी इस लेख में।

मुख्य बातें

शिखा राय ने अपने कार्यालय को 'जन सेवा केंद्र' में परिवर्तित किया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पहल का उद्घाटन किया।
यह केंद्र नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेगा।
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने भी इस पहल की प्रशंसा की।

नई दिल्ली, 3 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली में भाजपा विधायक शिखा राय ने एक नई पहल की शुरुआत की है। ग्रेटर कैलाश से विधायक शिखा ने अपने आवास का नाम 'जन सेवा केंद्र' रखा है, जिसका उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के सभी विधायक जनता की सेवा कर रहे हैं और जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्रेटर कैलाश की विधायक शिखा राय के कार्यालय का नाम 'जन सेवा केंद्र' रखा गया है, जहां लोगों की शिकायतों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे विधायक पूरी लगन से काम कर रहे हैं। दिल्ली में विकास के साथ लोगों के सभी काम होंगे।

शिखा राय की प्रशंसा करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "उन्होंने जनता की सेवा में कई साल लगाए हैं। मैं खुद शिखा राय को 30 वर्षों से देख रही हूं। वह जनता के बीच रहकर उनके लिए काम कर रही हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने इतने सालों बाद इस क्षेत्र को एक मजबूत और प्रभावी सरकार दी है। आज हम सब देख रहे हैं कि पिछले 5 महीनों में दिल्ली का चेहरा किस तरह बदल रहा है। सरकार पूरी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रही है।

इस मौके पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "आयुष्मान भारत योजना की बात करें तो दिल्ली इस योजना से वंचित थी। मुझे याद है कि हमारे 7 सांसदों को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था, लेकिन जैसे ही दिव्य मतदाताओं ने वनवास समाप्त किया और यहां डबल इंजन वाली सरकार बनाई, दिल्ली में 'आयुष्मान भारत' योजना लागू हो गई।"

रेखा गुप्ता की प्रशंसा करते हुए बांसुरी स्वराज ने कहा कि मुझे आज भी याद है, जिस दिन उन्होंने (20 फरवरी को) शपथ ली, उसी शाम को उन्होंने कैबिनेट मीटिंग में दिल्ली में आयुष्मान भारत लागू करने का फैसला लिया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि एक सकारात्मक प्रयास है। इससे जनता को सीधे संवाद का अवसर मिलेगा और उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। यह कदम निश्चित रूप से दिल्ली की विकास प्रक्रिया में सहायक सिद्ध होगा।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या 'जन सेवा केंद्र' सभी नागरिकों के लिए खुला है?
जी हां, 'जन सेवा केंद्र' सभी नागरिकों के लिए खुला है और यहां उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
क्या मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पहल का समर्थन किया है?
जी हां, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पहल का उद्घाटन किया और इसका समर्थन किया है।
क्या इस केंद्र के माध्यम से शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं?
जी हां, इस केंद्र के माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले