31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नितिन नबीन का अनुभव संगठन को अनुशासित दिशा प्रदान करेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नितिन नबीन का अनुभव संगठन को अनुशासित दिशा प्रदान करेगा?

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नितिन नबीन को दिल्ली में स्वागत किया। उनका संगठनात्मक अनुभव संगठन को नई दिशा देने की क्षमता रखता है। जानें इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम के बारे में पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

दिल्ली में नितिन नबीन का स्वागत संगठनात्मक अनुभव का महत्व कार्यकर्ताओं की निष्ठा भाजपा की नीतियों का प्रचार नई ऊर्जा और प्रभावशीलता

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितीन नबीन का दिल्ली आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनका संगठनात्मक अनुभव संगठन को अनुशासित दिशा प्रदान करेगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भूमि पर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नाम की घोषणा के उपरांत प्रथम दिल्ली आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन करने का अवसर प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि आपका संगठनात्मक अनुभव, कार्यशैली तथा कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं अनुशासित दिशा प्रदान करेगा। आपके मार्गदर्शन में संगठनात्मक संरचना एवं कार्यप्रणाली को नई ऊर्जा और प्रभावशीलता प्राप्त होगी।

रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी के ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के मूल मंत्र को केंद्र में रखते हुए दिल्ली प्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता आपके नेतृत्व में संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन के लिए पूर्ण निष्ठा से प्रतिबद्ध है तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को बूथ स्तर तक सशक्त रूप से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

दिल्ली भाजपा चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के बाद प्रथम दिल्ली आगमन पर नितिन नबीन का दिल्ली एयरपोर्ट पर सहृदय स्वागत एवं अभिनंदन किया। संगठन के प्रति आपकी वैचारिक निष्ठा, ऊर्जावान नेतृत्व और निरंतर कर्मठता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। आपके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं।”

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन की नियुक्ति के उपरांत दिल्ली आगमन पर दिल्ली एयरपोर्ट पर उनसे भेंट कर स्वागत किया तथा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। आपका समृद्ध संगठनात्मक अनुभव एवं उत्कृष्ट कार्यकुशलता निश्चित रूप से पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक सुदृढ़ करेगा।"

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, “आज दिल्ली एयरपोर्ट पर नितिन नबीन का स्वागत किया तथा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।”

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को भी मजबूती प्रदान कर सकती है। राजनीतिक दृष्टि से यह एक सकारात्मक कदम है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नितिन नबीन का स्वागत कब हुआ?
नितिन नबीन का स्वागत 15 दिसंबर को दिल्ली में हुआ।
रेखा गुप्ता ने नितिन नबीन के बारे में क्या कहा?
रेखा गुप्ता ने कहा कि नितिन का संगठनात्मक अनुभव संगठन को अनुशासित दिशा प्रदान करेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले