दिल्ली में ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश: 6 चोरी की बाइकों के साथ दो की गिरफ्तारी

Click to start listening
दिल्ली में ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश: 6 चोरी की बाइकों के साथ दो की गिरफ्तारी

सारांश

दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ किया है। बुराड़ी थाना की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिससे 7 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।

Key Takeaways

  • दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ किया।
  • 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
  • दो सक्रिय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं।
  • 7 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ किया है। थाना बुराड़ी की टीम ने इस गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जिनके पास से 6 चोरी की मोटरसाइकिलें और एक बाइक के कटे-फटे पुर्जे बरामद किए गए हैं। इस अभियान के फलस्वरूप मोटर वाहन चोरी के कुल 7 मामलों का खुलासा हुआ है।

यह मामला 28 मार्च को दर्ज एक ई-एफआईआर से जुड़ा है। शिकायतकर्ता मनोज कुमार (32), जो हरित विहार, बुराड़ी में किराए पर रहते हैं, ने बताया कि 26/27 मार्च की रात उन्होंने अपनी बजाज ड्यूक मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी, जो अगली सुबह चोरी हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी पूजा यादव कर रही थीं। टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की छानबीन की, गुप्त सूचनाओं का उपयोग किया और निरंतर निगरानी रखी। 1 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और मौके पर पहुंचे दो युवक, शहजाद (22) और साहिल (19), को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले 5-6 वर्षों से वाहन चोरी की वारदातों में संलिप्त थे। गिरोह का सरगना शहजाद है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर हाई-एंड स्पोर्ट्स बाइकों को निशाना बनाता था। ये लोग मास्टर-की की मदद से बाइक चोरी करते थे और फिर उन्हें गाजियाबाद के शहीद नगर मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में खड़ा कर देते थे। इसके बाद चोरी की बाइक को गाजियाबाद निवासी एक रिसीवर को 20-25 हजार रुपए में बेच दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 5 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। शहजाद (22) एक स्कूल ड्रॉपआउट है, जो नशे का आदी है और पहले भी चार वाहन चोरी के मामलों में शामिल रहा है। वहीं, साहिल (19) भी स्कूल ड्रॉपआउट है और नशे तथा शराब का आदी है।

गिरोह के अन्य सदस्य और चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप बुराड़ी, तिमारपुर, आनंद विहार, पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया और पहाड़गंज समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 7 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।

Point of View

बल्कि शहर में सुरक्षा की स्थिति को भी बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
NationPress
11/04/2026

Frequently Asked Questions

दिल्ली में वाहन चोरी की घटनाएं कितनी बढ़ी हैं?
हाल के वर्षों में दिल्ली में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों का क्या इतिहास है?
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास है और वे पहले भी वाहन चोरी के मामलों में शामिल रहे हैं।
दिल्ली पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ क्या कार्रवाई की?
दिल्ली पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी गिरफ्तार हुए।
गिरोह का सरगना कौन है?
गिरोह का सरगना शहजाद है, जो हाई-एंड स्पोर्ट्स बाइकों को निशाना बनाता है।
पुलिस की कार्रवाई से कितने मामलों का खुलासा हुआ?
इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुल 7 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।
Nation Press