30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली में छठ और दीपावली पर सरकार की खास तैयारियां हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली में छठ और दीपावली पर सरकार की खास तैयारियां हैं?

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छठ और दीपावली के लिए किए गए विशेष इंतजामों का निरीक्षण किया। जानिए इस पहल का महत्व और क्या हैं सुविधाएं।

मुख्य बातें

दिल्ली में छठ और दीपावली के अवसर पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी का योगदान इस पहल में महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को दीपावली और छठ के अवसर पर अपने घरों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर की गई विशेष व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि छठ, दीपावली और अन्य त्योहारों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को केंद्र सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जाकर यात्रियों से बातचीत की गई और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया गया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए बताया कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सहज यात्रा को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र का उद्घाटन हुआ है। यह भारतीय रेल को और अधिक आधुनिक, व्यवस्थित और जनसेवा-केन्द्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने लिखा कि दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। यह पहल त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करते हुए सरकार की जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल आज जनसेवा, जनसुविधा और जनभावना की पहचान बन चुकी है। यहां खुला नया यात्री सुविधा केंद्र यात्रियों की सहज, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवाजाही के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। स्टेशन परिसर को अब तीन टिकटिंग क्षेत्रों में विभाजित किया गया है ताकि प्लेटफॉर्म पर अचानक बढ़ने वाली भीड़ को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर क्या नई सुविधाएं शुरू की गई हैं?
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र का उद्घाटन हुआ है जो यात्रियों की सुरक्षा और आराम को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
छठ और दीपावली पर यात्रियों के लिए क्या विशेष व्यवस्थाएं हैं?
सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए हैं, जिसमें टिकटिंग क्षेत्रों का विभाजन और यात्री सुविधा केंद्र का उद्घाटन शामिल है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले