8 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्लीवालों के लिए डीसीएचएफसी का नया कार्यालय खोला गया है, कम ब्याज दर पर मिलेगा होम लोन?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्लीवालों के लिए डीसीएचएफसी का नया कार्यालय खोला गया है, कम ब्याज दर पर मिलेगा होम लोन?

सारांश

दिल्ली सरकार ने डीसीएचएफसी का नया कार्यालय खोला है, जिसमें कम ब्याज दर पर आवास ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह कदम दिल्लीवासियों के लिए आवास की पहुंच को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। जानिए इस नए कार्यालय के लाभ और योजनाओं के बारे में।

मुख्य बातें

दिल्ली में डीसीएचएफसी का नया कार्यालय खोला गया है।
यह कार्यालय उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नागरिकों के लिए है।
आवास ऋण की ब्याज दर ७.३० प्रतिशत है।
नई शाखा से आवास ऋण की प्रक्रिया सरल होगी।
भविष्य में अन्य क्षेत्रों में भी शाखाएं खोली जाएंगी।

नई दिल्ली, २४ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली सरकार ने दिल्लीवासियों को किफायती, पारदर्शी और सरल आवास ऋण उपलब्ध कराने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में, आज रोहिणी सेक्टर-१६ में समाज कल्याण एवं सहकारिता मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने दिल्ली सहकारी आवास वित्त निगम लिमिटेड (डीसीएचएफसी) के नए कार्यालय का शुभारंभ किया।

इस नई शाखा के शुरू होने से उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। यह सीरी फोर्ट के बाद दिल्ली में डीसीएचएफसी का दूसरा कार्यालय है।

इस मौके पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अलीपुर के निगम पार्षद योगेश राणा और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान सहकारी क्षेत्र की उपेक्षा की गई। अब दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है कि मध्यम वर्ग, निम्न आय वर्ग और सहकारी आवास समितियों से जुड़े लोगों को किफायती ब्याज दरों पर आवास ऋण उपलब्ध कराया जाए। इसी उद्देश्य से पहली बार डीसीएचएफसी की नई शाखाएं शुरू की जा रही हैं। सहकारिता के माध्यम से आम जन के अपने घर के सपने को साकार करना दिल्ली सरकार की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोहिणी कार्यालय के सफल संचालन के साथ-साथ दिल्ली के अन्य उपयुक्त स्थानों पर भी डीसीएचएफसी की नई शाखाएं खोलने के लिए एक व्यावहारिक योजना तैयार की जाए। साथ ही, अधिक से अधिक लोगों तक निगम की सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जनसंपर्क को मजबूत करने और प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि डीसीएचएफसी को तकनीकी रूप से और मजबूत बनाया जाएगा ताकि ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया सरल, समयबद्ध और पूर्णतः पारदर्शी हो सके।

कैबिनेट मंत्री ने डीसीएचएफसी की नई शाखा खुलने पर बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐसा संस्थान है जो वर्षों से कार्य कर रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश इसकी जानकारी आम जनता तक पर्याप्त रूप से नहीं पहुंच पाई। सस्ते और पारदर्शी आवास ऋण की यह सुविधा दिल्ली के हर नागरिक तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह निगम मूल रूप से आवास ऋण के उद्देश्य से ही स्थापित किया गया था। वर्षों तक केवल एक ही शाखा संचालित होती रही, लेकिन आज रोहिणी में नई शाखा के खुलने से उस सपने को नया विस्तार मिला है। यह बैंक आज लगभग १६०० करोड़ रुपये की क्षमता वाला एक मजबूत संस्थान बन चुका है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रोहिणी एक बड़ा हाउसिंग क्षेत्र है और आने वाले वर्षों में यहां तेजी से विकास होगा। ७.३० प्रतिशत जैसी कम ब्याज दर पर आवास ऋण देश में सबसे किफायती दरों में से एक है। इसका व्यापक और सही प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे लाखों लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार की नीतिगत सुधारों और सहकारिता मंत्रालय के सहयोग से दिल्ली के सभी क्षेत्रों में डीसीएचएफसी की नई शाखाएं खोली जाएंगी। हमारा लक्ष्य है कि यह निगम दिल्ली का सबसे सशक्त सहकारी वित्तीय संस्थान बने और सहकारिता के माध्यम से दिल्ली की अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया जाए।

कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि ऐसा कोई भी डीलर, आरडब्ल्यूए या हाउसिंग सेक्टर न रहे जिसकी टेबल पर इस बैंक का नाम न पहुंचे। सहकारी क्षेत्र से जुड़े होने के कारण हाउसिंग सोसायटियों और आरडब्ल्यूए का पूरा डेटा उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि एडवर्टाइजमेंट और जनसंपर्क के माध्यम से हर घर तक इसकी सूचना पहुंचेगी। सरकार इस बैंक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी और यह संस्थान जनमानस की सेवा करते हुए सस्ते ऋण उपलब्ध कराएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल आवास ऋण की पहुंच को बढ़ाएगा, बल्कि आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। यह कदम मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए एक राहत का संदेश है।
RashtraPress
8 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीसीएचएफसी का नया कार्यालय कब खोला गया?
डीसीएचएफसी का नया कार्यालय २४ जनवरी को रोहिणी सेक्टर-१६ में खोला गया।
इस कार्यालय के खुलने से कौन लाभान्वित होंगे?
इस कार्यालय के खुलने से उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
डीसीएचएफसी की ब्याज दरें क्या हैं?
डीसीएचएफसी की ब्याज दरें ७.३० प्रतिशत हैं, जो देश में सबसे किफायती दरों में से एक हैं।
क्या यह कार्यालय केवल दिल्लीवासियों के लिए है?
हाँ, यह कार्यालय दिल्लीवासियों के लिए विशेष रूप से खोला गया है।
क्या डीसीएचएफसी के अन्य कार्यालय भी खोले जाएंगे?
हाँ, भविष्य में दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में भी डीसीएचएफसी की नई शाखाएं खोली जाएंगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले