दिल्ली में सभी पात्र बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का समान अवसर देने की प्रतिबद्धता: आशीष सूद

Click to start listening
दिल्ली में सभी पात्र बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का समान अवसर देने की प्रतिबद्धता: आशीष सूद

सारांश

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने ईडब्ल्यूएस/डीजी एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए कंप्यूटरीकृत ड्रॉ ऑफ लॉट्स की शुरुआत की। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों की उपस्थिति में ड्रा निकाले गए। पढ़ें पूरी जानकारी।

Key Takeaways

  • ईडब्ल्यूएस/डीजी बच्चों के लिए कंप्यूटरीकृत ड्रॉ ऑफ लॉट्स की शुरुआत।
  • सभी पात्र बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर।
  • पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए अभिभावकों की उपस्थिति।
  • सीटों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि।
  • भ्रष्टाचार और त्रुटियों को कम करने के लिए तकनीकी सुधार।

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को पुराना सचिवालय में शिक्षा निदेशालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए निजी गैर-सहायता मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी, केजी और कक्षा एक के प्रवेश स्तर पर ईडब्ल्यूएस/डीजी एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की श्रेणियों के अंतर्गत प्रवेश के लिए कंप्यूटरीकृत ड्रॉ ऑफ लॉट्स की शुरुआत की। उन्होंने सभी श्रेणियों के ड्रा अपने सामने निकाले। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों एवं अन्य संबंधित पक्षों की उपस्थिति में यह ड्रा आयोजित किया गया।

कंप्यूटरीकृत ड्रा के बाद शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि दिल्ली के प्रत्येक पात्र बच्चे को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिले। उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष इन सभी श्रेणियों में प्रवेश के लिए तकनीकी सुधारों, एनआईसी द्वारा विकसित और स्वीकृत सॉफ्टवेयर और आधार आधारित सत्यापन के माध्यम से डुप्लीकेट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदनों पर प्रभावी रोक लगाई गई है। इससे वास्तविक लाभार्थियों को प्रवेश के अधिक अवसर प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष कुल सीटों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और आवेदन प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाया गया है। इस वर्ष 2025–26 की तुलना में कुल स्कूलों की संख्या 2219 से बढ़कर 2308 हो गई है। ईडब्ल्यूएस/डीजी श्रेणी के अंतर्गत सीटें 44,045 से बढ़कर 48,092 हो गई हैं, जबकि सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी में सीटें 6,471 से बढ़कर 7,609 तक पहुंच गई हैं। इस प्रकार इस वर्ष कुल सीटों की संख्या 50,516 से बढ़कर 55,701 हो गई है, जो कि 5,185 सीटों की वृद्धि को दर्शाता है।

मंत्री सूद ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग को इस वर्ष कुल 1,39,524 आवेदन प्राप्त हुए। ईडब्ल्यूएस/डीजी श्रेणी में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदनों की संख्या 1,38,536 है। वहीं, दूसरी ओर सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी में पूर्ण आवेदनों की संख्या 904 से बढ़कर 988 हो गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्रा होने के बाद परिणाम फ्रीज होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती गई हैं।

मंत्री सूद ने कहा कि इस बार ड्रॉ पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से, पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से आयोजित किया गया है। विशेष बात यह रही कि अभिभावकों ने स्वयं ड्रा निकाला, जिससे प्रक्रिया पर उनका विश्वास और भी मजबूत हुआ है। हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली सरकार की सभी योजनाएं अब और अधिक पारदर्शी तरीके से जनता तक पहुंच रही हैं।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि ड्रा के तुरंत बाद ही बच्चों को स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। पिछले वर्ष से हमने प्रक्रिया में सुधार किया है। अब अभिभावकों के दस्तावेज मोबाइल पर ही सत्यापित कर लिए जाते हैं, जिससे उन्हें बार-बार स्कूलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। अगले तीन दिनों के भीतर आगे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी, ताकि चयनित छात्रों को बिना किसी परेशानी के प्रवेश मिल सके।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस ड्रॉ के माध्यम से हजारों बच्चों को प्रवेश का अवसर मिलेगा, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि दिल्ली सरकार की चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट-आधारित है। साथ ही, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभिभावकों को उनका उचित अधिकार मिल सके और प्रत्येक पात्र बच्चे को समान अवसर प्राप्त हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में समावेशिता, पारदर्शी चयन और समानता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह प्रवेश प्रक्रिया उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Point of View

बल्कि सभी बच्चों को समान अवसर प्रदान करेगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से, सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि योग्य छात्रों को बिना किसी भेदभाव के शिक्षा मिल सके।
NationPress
10/04/2026

Frequently Asked Questions

कंप्यूटरीकृत ड्रॉ ऑफ लॉट्स क्या है?
यह एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा ईडब्ल्यूएस और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए स्कूलों में प्रवेश का चयन किया जाता है।
क्या इस प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है?
हाँ, इस प्रक्रिया में अभिभावकों की उपस्थिति में ड्रॉ निकाले जाते हैं, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।
कितने स्कूलों में इस वर्ष सीटों की संख्या बढ़ी है?
इस वर्ष स्कूलों की संख्या 2219 से बढ़कर 2308 हो गई है।
ईडब्ल्यूएस/डीजी श्रेणी में कितनी सीटें हैं?
ईडब्ल्यूएस/डीजी श्रेणी में सीटें 48,092 हो गई हैं।
ड्रॉ के परिणाम में बदलाव संभव है?
नहीं, ड्रॉ के परिणाम फ्रीज होने के बाद उसमें किसी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है।
Nation Press