दिल्ली की एंटी-स्नैचिंग सेल ने 500 सीसीटीवी कैमरों की सहायता से दो स्नैचरों को पकड़ा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली की एंटी-स्नैचिंग सेल ने 500 सीसीटीवी कैमरों की सहायता से दो स्नैचरों को पकड़ा

सारांश

दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार किया है, जो पहले भी कई वारदातों में शामिल रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से की गई कार्रवाई में पुलिस ने महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए हैं।

मुख्य बातें

दिल्ली की एंटी-स्नैचिंग सेल की सफल कार्रवाई 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का उपयोग आरोपी पहले भी कई वारदातों में शामिल रहे हैं पुलिस ने महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए अन्य आरोपियों की तलाश जारी

नई दिल्ली, 25 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले की एंटी-स्नैचिंग सेल ने दो शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी, घटना के समय पहने गए कपड़े और छीनी गई सोने की चेन का ‘ओम’ लॉकेट बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश अवस्थी (27), निवासी ईस्ट विनोद नगर, और कार्तिक अरोड़ा (26), निवासी वेस्ट विनोद नगर, दिल्ली, के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पहले भी चोरी और स्नैचिंग के 10 से अधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह मामला 23 फरवरी का है, जब नानकपुरा निवासी 38 वर्षीय महिला अपनी दो बेटियों के साथ स्कूल से लौट रही थीं। तभी सुभाष पार्क, एफ-ब्लॉक के समीप काली स्कूटी पर सवार दो युवकों ने पीछे से आकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। चेन में ‘ऊँ’ लिखा हुआ दिल के आकार का लॉकेट लगा था। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए काले हेलमेट पहने थे और स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर को काली टेप से ढक रखा था।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की। इंस्पेक्टर हरि सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें कई हेड कांस्टेबल शामिल थे। टीम ने लगभग 90 किलोमीटर क्षेत्र में लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान की।

तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने कल्याणपुरी इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने साउथ कैंपस इलाके में दो अलग-अलग स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।

पुलिस के अनुसार, आकाश अवस्थी अपनी स्कूटी जुपिटर का उपयोग वारदात में करता था। फिलहाल दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी काफी समय से चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पूछताछ में इन्होंने कई वारदात में शामिल होने की बात कबूली है। अब इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में आरोपियों की पहचान क्या है?
आरोपियों की पहचान आकाश अवस्थी और कार्तिक अरोड़ा के रूप में हुई है।
क्या आरोपियों के पास से कुछ बरामद हुआ?
जी हाँ, पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कूटी, कपड़े और छीनी गई सोने की चेन का लॉकेट बरामद किया है।
पुलिस ने कार्रवाई कैसे की?
पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की।
क्या आरोपियों ने और भी वारदातों में शामिल होने की बात कबूली?
हाँ, पूछताछ में आरोपियों ने अन्य स्नैचिंग की वारदातों में शामिल होने की बात कबूली है।
क्या पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश की है?
जी हाँ, पुलिस अब इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले