दिल्ली में स्नैचिंग गैंग का खुलासा: तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, 6 मोबाइल फोन बरामद

Click to start listening
दिल्ली में स्नैचिंग गैंग का खुलासा: तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, 6 मोबाइल फोन बरामद

सारांश

दिल्ली में स्नैचिंग की घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए ज्योति नगर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में कुल 6 मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की गई है, जिससे स्नैचिंग का मामला उजागर हुआ है।

Key Takeaways

  • दिल्ली में स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं।
  • ज्योति नगर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
  • इस मामले में एक स्कूटी भी जब्त की गई है।
  • जांच जारी है और पुलिस सक्रियता बरकरार है।

नई दिल्ली, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्नैचिंग की घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए ज्योति नगर थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया। पुलिस ने दो स्नैचरों और चोरी के सामान खरीदने वाले एक रिसीवर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से कुल 6 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 16 मार्च को ज्योति नगर थाने में एक स्नैचिंग की शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता एक महिला शिक्षक थीं, जिन्होंने बताया कि सुबह के समय वह विनय बेकरी के पास बस का इंतजार कर रही थीं। तभी स्कूटी सवार दो अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गए। इस मामले में एफआईआर संख्या 114/26 के तहत केस दर्ज किया गया।

मामले की जांच के लिए एसएचओ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें एसआई रवि, एएसआई नरेश, हेड कांस्टेबल अनुज, राहुल, अमित, राकेश और कांस्टेबल अनिल शामिल थे। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में साक्ष्य इकट्ठा किए और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहजान (21) पुत्र शकील, निवासी गली नंबर 5, ओल्ड मुस्तफाबाद और राजा मोहनीश (21) पुत्र हाजी उम्मेद, निवासी गली नंबर 2, ओल्ड मुस्तफाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्नैचिंग की वारदात को स्वीकार किया। उनके बताए अनुसार तीसरे आरोपी कामिल (22) पुत्र दावर हुसैन, निवासी गली नंबर 7, ओल्ड मुस्तफाबाद को भी गिरफ्तार किया गया, जो चोरी के मोबाइल फोन खरीदने का काम करता था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें से तीन मोबाइल फोन संबंधित एफआईआर मामलों से जुड़े पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी (डीएल3एसईबी2520) भी जब्त की गई है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि मुख्य आरोपी सहजान पहले भी चोरी के एक मामले में शामिल रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Point of View

लेकिन पुलिस की सक्रियता से ऐसे मामलों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। हमें उम्मीद है कि पुलिस की यह कार्रवाई अन्य अपराधियों के लिए एक चेतावनी होगी।
NationPress
22/03/2026

Frequently Asked Questions

स्नैचिंग गैंग के कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?
इस मामले में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने किस प्रकार का सामान बरामद किया?
पुलिस ने 6 मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की है।
क्या आरोपियों ने स्नैचिंग की वारदात को स्वीकार किया?
हां, दोनों मुख्य आरोपियों ने वारदात को स्वीकार किया है।
क्या इस मामले में और आरोपी हैं?
हां, एक तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है, जो चोरी के मोबाइल फोन खरीदता था।
जांच का अगला चरण क्या होगा?
पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Nation Press