3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिल्ली पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग मामले में दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग मामले में दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार

सारांश

दिल्ली पुलिस ने सराय रोहिल्ला में मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों में शामिल दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चार लूटे गए मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद हुई। जानें पूरी कहानी।

मुख्य बातें

दिल्ली पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया।
लूट के चार मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बदमाशों का संबंध नशे की लत से है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उन्हें पकड़ा।
गिरफ्तारी से चार और मामलों का खुलासा हुआ।

नई दिल्ली, 10 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं में संलिप्त दो शातिर बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने लूट के चार मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामद की है। मंगलवार को इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस ने साझा की।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 28-29 फरवरी की रात इंडरलोक मेट्रो स्टेशन के समीप एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीनने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान पुलिस की टीम ने घटनास्थल और आसपास के लगभग 35-40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की समीक्षा की, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि दो युवक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर वारदात को अंजाम दे रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि तकनीकी जांच और स्थानीय सूचना के आधार पर 5 मार्च को मिठाई पुल इलाके में जाल बिछाकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान नावेद उर्फ सुमेर उर्फ जमालुद्दीन (26) और उसके साथी सद्दाम उर्फ रिजवान (24) के रूप में हुई। पूछताछ में इन आरोपियों ने इंडरलोक समेत दिल्ली के कई क्षेत्रों में मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं स्वीकार की हैं।

पुलिस ने जानकारी दी कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए मोबाइल फोन छीनकर उन्हें क्षेत्र में एक व्यक्ति को बेच देते थे। इस समय पुलिस उस खरीदार की तलाश कर रही है, जो इनसे मोबाइल फोन खरीदता था।

पुलिस ने आगे बताया कि दोनों आरोपियों पर पहले से कई स्नैचिंग और चोरी के मामले दर्ज हैं। साथ ही, पुलिस का दावा है कि इस गिरफ्तारी से कुल चार मामलों और एक एनसीआर का खुलासा हुआ है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली पुलिस ने कितने मोबाइल फोन बरामद किए?
दिल्ली पुलिस ने चार लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए।
कब और कहां से बदमाशों को गिरफ्तार किया गया?
बदमाशों को 5 मार्च को मिठाई पुल इलाके में गिरफ्तार किया गया।
बदमाशों पर पहले से कितने मामले दर्ज हैं?
बदमाशों पर पहले से कई स्नैचिंग और चोरी के मामले दर्ज हैं।
बदमाशों का क्या कारण था मोबाइल छीनने का?
बदमाश नशे के आदी थे और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए मोबाइल फोन छीनते थे।
पुलिस अब आगे क्या कर रही है?
पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जो इन बदमाशों से मोबाइल फोन खरीदता था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले