18 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली पुलिस ने सात महीने बाद चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली पुलिस ने सात महीने बाद चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया?

सारांश

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सात महीने से फरार चेन स्नैचर तरुण को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब वह अमन विहार में छिपा हुआ था। जानिए इस हाई-प्रोफाइल मामले का पूरा सच।

मुख्य बातें

दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई 68 आपराधिक मामलों में शामिल हाई-प्रोफाइल एनआरआई मामला नशे के कारण अपराध अमन विहार में गिरफ्तारी

नई दिल्ली, 28 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच ने सात महीने से फरार चल रहे चेन स्नैचर तरुण उर्फ गादम वाला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, तरुण पर चोरी, स्नैचिंग, डकैती, घरफोडी और अवैध हथियार रखने जैसे कुल 68 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह अमन विहार थाने का एक घोषित बदमाश और भगोड़ा था। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इसी साल अप्रैल में करोल बाग में एक अमेरिका से आई एनआरआई महिला की सोने की चेन छीनने के हाई-प्रोफाइल मामले में वह मुख्य आरोपी था।

यह वारदात 5 अप्रैल की सुबह करीब 11.15 बजे हुई थी। कैलिफोर्निया में रहने वाली महिला अपने पति के साथ दिल्ली घूमने आई थी। महिला करोल बाग के पदम सिंह रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालकर बाहर आई थी कि तभी काली स्कूटी पर आए दो लड़कों ने उसकी लगभग 15 ग्राम सोने की चेन झपट ली और गंगा मंदिर मार्ग की ओर भाग गए। महिला ने बहुत शोर मचाया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। शिकायत के बाद करोल बाग थाने में 13 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और कुछ ही दिनों में स्कूटी चलाने वाले राहुल को पकड़ लिया। चोरी की स्कूटी और छीनी हुई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई, लेकिन चेन खींचने वाला दूसरा लड़का, यानी तरुण, फरार हो गया। कोर्ट ने 4 अगस्त को उसे आधिकारिक तौर पर भगोड़ा घोषित कर दिया था।

फिर 24 नवंबर को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि तरुण अमन विहार इलाके में छिपा है। डीसीपी क्राइम हर्ष इंदौरा और एसीपी सतेंद्र मोहन के निर्देश पर इंस्पेक्टर महिपाल की अगुवाई में एक खास टीम बनाई गई। इस टीम में सब-इंस्पेक्टर अंकित, गौरव, एएसआई सत्यवीर, और हेड कांस्टेबल नवीन, सुनील, विनोद, रामकेश शामिल थे। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचनाओं की मदद से टीम ने छापा मारा और तरुण को अमन विहार से पकड़ लिया।

पूछताछ में तरुण ने सब कुछ स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि स्कूटी पर पीछे बैठा वही था और उसी ने एनआरआई महिला की चेन खींची थी। उसका साथी राहुल स्कूटी चुराता था और पूरी योजना बनाता था। चेन बेचने के बाद तरुण को केवल छह हजार रुपए9वीं तक पढ़ा है। वह दिन में अंडे बेचता है और शादियों में ढोल बजाता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
RashtraPress
18 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तरुण पर कितने आपराधिक मामले दर्ज हैं?
तरुण पर कुल 68 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
क्या तरुण को पहले भी गिरफ्तार किया गया था?
नहीं, तरुण इस मामले में पहले से भगोड़ा था।
तरुण का साथी कौन है?
तरुण का साथी राहुल है, जो स्कूटी चुराता था।
तरुण ने एनआरआई महिला की चेन क्यों छीनी?
तरुण नशे का आदी था और पैसों की जरूरत में उसने यह अपराध किया।
क्या तरुण ने पूछताछ में सब कुछ स्वीकार किया?
हाँ, तरुण ने पूछताछ में सब कुछ कबूल कर लिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले