दिलजीत दोसांझ का नया गाना 'डीलर' रिलीज, प्रशंसकों को याद दिलाई पुरानी मस्ती
सारांश
Key Takeaways
- दिलजीत दोसांझ का नया गाना 'डीलर' अब उपलब्ध है।
- गाने में पुरानी मस्ती और ऊर्जावान स्टाइल है।
- गाने के गीतकार विर्क अंदाज हैं।
- दिलजीत का ऑरा नॉर्थ अमेरिका टूर जारी है।
- दिलजीत और शकीरा अप्रैल में एक साथ परफॉर्म कर सकते हैं।
मुंबई, 11 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पंजाबी संगीत की दुनिया में अपनी मस्ती भरे अंदाज से फैंस को थिरकने पर मजबूर करने वाले पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का नया एल्बम गाना 'डीलर' अब उपलब्ध है।
सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही इस गाने को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, क्योंकि इसमें दिलजीत का चुलबुला और धमाकेदार रैपर स्टाइल दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। ऑरा नॉर्थ अमेरिका टूर के बीच, सिंगर ने अपने प्रशंसकों को एक और खुशियों का मौका प्रदान किया है।
दिलजीत दोसांझ का नया गाना 'डीलर' जारी हो गया है। दो दिन पहले सिंगर ने गाने का टीज़र साझा किया था और आज पूरा गाना उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर आ चुका है। गाने में दिलजीत का स्टाइल देखकर फैंस को पुराने 'पंचतारा होटल' वाले दिलजीत की याद आ गई है, क्योंकि उनकी ऊर्जा का स्तर बहुत ऊँचा है। पिछले काफी समय से सिंगर चर्चित गाने गा रहे थे, लेकिन 'डीलर' में उनके मजेदार पल फिर से दिखाई दे रहे हैं।
गाने के गीतकार विर्क अंदाज हैं, जबकि गाने को दिलजीत ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक 'द फ्यूचर' ने तैयार किया है। गाने को दर्शकों द्वारा बेहद अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
फिलहाल, सिंगर ऑरा नॉर्थ अमेरिका टूर पर हैं। प्रशंसकों की बढ़ती मांग को देखते हुए, उन्होंने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 25 मई और चेज़ सेंटर में 21 जून को दो और शो की घोषणा की है, जिसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसी बीच, यह भी सुनने में आ रहा है कि दिलजीत ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा के इंडिया टूर का हिस्सा बन सकते हैं।
खबरें हैं कि शकीरा और दिलजीत दोनों ही अप्रैल में होने वाले शो में एक साथ मंच साझा कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक सिंगर या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस खबर ने उनके फैंस में खुशी का माहौल बना दिया है। शकीरा के शो दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर आयोजित किए जाएंगे।