10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिलजीत दोसांझ का नया गाना 'हीरे कुफर करें' 15 अक्टूबर को रिलीज होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिलजीत दोसांझ का नया गाना 'हीरे कुफर करें' 15 अक्टूबर को रिलीज होगा?

सारांश

दिलजीत दोसांझ का नया गाना 'हीरे कुफर करें' 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। गाने की पहली झलक देखने के बाद फैंस इसे एक पार्टी एंथम मान रहे हैं। दिलजीत का सफर और उनकी आने वाली फिल्में भी चर्चा का विषय हैं।

मुख्य बातें

दिलजीत का नया गाना 'हीरे कुफर करें' 15 अक्टूबर को रिलीज होगा।
गाने की पहली झलक ने फैंस में उत्साह जगाया है।
दिलजीत का सफर 2002 से शुरू हुआ, और आज वे एक प्रमुख गायक हैं।
उनकी अगली फिल्म 'बॉर्डर 2' 2026 में रिलीज होगी।
दिलजीत की आवाज में जादू है जो स्टेज परफॉर्मेंस को खास बनाता है।

मुंबई, 12 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ अपने प्रशंसकों के लिए एक नया गाना 'हीरे कुफर करें' लेकर आ रहे हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर गाने की रिलीज की जानकारी साझा की।

अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर गाने की घोषणा करते हुए इसकी पहली झलक साझा की, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हीरे कुफर करें. औरा. 15 अक्टूबर 2025."

पहली झलक में दिलजीत का अंदाज और स्वैग बखूबी नजर आ रहा है। हालांकि, गाने की अन्य विवरण अभी तक गुप्त रखे गए हैं। सोशल मीडिया पर प्रशंसक विभिन्न कयास लगा रहे हैं कि यह गाना एक पार्टी एंथम हो सकता है।

दिलजीत दोसांझ का सफर 2002 में शुरू हुआ, जब उन्होंने अपना पहला म्यूजिक एल्बम जारी किया। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज उनके गाने न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। उनकी आवाज और गानों का जादू ऐसा है कि स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान दर्शक झूम उठते हैं। पंजाबी म्यूजिक को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में दिलजीत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

म्यूजिक के अलावा, दिलजीत ने पंजाबी और हिंदी सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 'उड़ता पंजाब', 'फिल्लौरी', और 'जट्ट एंड जूलियट' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग को सराहा गया है। उनके गाए पंजाबी गाने हर उम्र के लोगों में लोकप्रिय हैं। चाहे 'नैंना' हो या 'हस्स हस्स', उनके गाने हर पार्टी का दिल बन जाते हैं।

दिलजीत की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर किया है। मेकर्स ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर बताया था कि यह फिल्म 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके साथ ही, उम्मीद की जा रही है कि अभिनेता 'नो एंट्री-2' में भी दिख सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है। उनकी फिल्में और गाने दर्शकों के दिलों में खास स्थान रखते हैं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिलजीत दोसांझ का नया गाना कब रिलीज होगा?
दिलजीत दोसांझ का नया गाना 'हीरे कुफर करें' 15 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगा।
गाने की पहली झलक कब शेयर की गई?
गाने की पहली झलक दिलजीत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर रविवार को शेयर की।
दिलजीत किस प्रकार के गाने गाते हैं?
दिलजीत के गाने पंजाबी म्यूजिक के साथ-साथ पार्टी एंथम के लिए भी जाने जाते हैं।
दिलजीत की अगली फिल्म कौन सी है?
दिलजीत की अगली फिल्म 'बॉर्डर 2' है, जो 22 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।
दिलजीत का म्यूजिक करियर कब शुरू हुआ?
दिलजीत दोसांझ का म्यूजिक करियर 2002 में शुरू हुआ था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले