16 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या प्रवीण खंडेलवाल की अपील आपके दीपावली को सार्थक बनाएगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या प्रवीण खंडेलवाल की अपील आपके दीपावली को सार्थक बनाएगी?

सारांश

प्रवीण खंडेलवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली पर स्वदेशी उत्पाद अपनाकर अपने उत्सव को सार्थक बनाएं। उनका कहना है कि यह कदम भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार को भी बल देगा। जानें इस महत्वपूर्ण संदेश के बारे में।

मुख्य बातें

दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाना स्थानीय व्यापारियों का समर्थन स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में कदम भारतीय संस्कृति का सम्मान प्रदूषण नियंत्रण के लिए नागरिकों की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए दिए गए आह्वान का देशभर में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकता है। इस दीपावली पर, लोग स्वदेशी को अपनाकर और पर्यावरण का ध्यान रखकर अपने उत्सव को और अधिक सार्थक बना सकते हैं।

प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वदेशी अपनाने का जो आह्वान किया गया है, उसका व्यापारियों और आम जनता पर गहरा प्रभाव पड़ा है। इस दीपावली, लोग स्वदेशी दीयों, मिठाइयों और अन्य उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों को बल मिल रहा है।"

उन्होंने आगे कहा कि यह कदम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो न केवल अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि भारतीय संस्कृति को भी बढ़ावा देगा।

इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के दीपावली संबंधी बयान पर प्रवीण खंडेलवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, "दीपक भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। किसी भी पूजा-पाठ में दीपक जलाना अनिवार्य होता है, लेकिन अखिलेश यादव का बयान उनकी सनातन धर्म विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। वे हमेशा समाज के एक वर्ग को खुश करने के लिए बोलते हैं, जिसके कारण जनता उन्हें बार-बार नकारती है।"

प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि देश की जनता सनातन धर्म और भारतीय परंपराओं का सम्मान करती है और ऐसे बयानों को स्वीकार नहीं करती।

दूसरी ओर, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप-2) लागू किया गया है। इस पर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "ग्रैप को लागू करना नियामक प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। वे नियमित रूप से दिल्ली के वायु प्रदूषण की निगरानी करते हैं। सरकार प्रदूषण नियंत्रण के लिए हरसंभव उपाय कर रही है।"

उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि पिछले वर्षों में देखी गई गंभीर प्रदूषण की स्थिति दोबारा न आए। इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें वाहन उत्सर्जन नियंत्रण, निर्माण गतिविधियों पर निगरानी और अन्य उपाय शामिल हैं।

प्रवीण खंडेलवाल ने नागरिकों से भी अपील की कि वे प्रदूषण कम करने में सहयोग करें, जैसे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और आतिशबाजी से बचें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे न केवल हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
RashtraPress
16 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों का उपयोग क्यों करना चाहिए?
स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलता है और भारतीय संस्कृति को सम्मान मिलता है।
क्या दीपक जलाना भारतीय परंपरा का हिस्सा है?
हाँ, दीपक जलाना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और यह किसी भी पूजा-पाठ में अनिवार्य होता है।
ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप-2) क्या है?
ग्रैप-2 एक योजना है जो दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लागू की गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले