17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दुमका में घर पर हमले में बुजुर्ग दंपति की हत्या हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दुमका में घर पर हमले में बुजुर्ग दंपति की हत्या हुई?

सारांश

दुमका के सुंदराप्लान गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई। इस हमले में उनकी दो बेटियां भी जख्मी हो गईं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। जानिए इस घटना की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

बुजुर्ग दंपति की हत्या से गांव में भय का माहौल।
पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है।
घायलों की हालत गंभीर है।
प्रेमी का नाम संदिग्धों में शामिल।
सरकार ने तत्काल न्याय का आश्वासन दिया है।

दुमका, 2 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में स्थित सुंदराप्लान गांव में एक हृदय विदारक घटना घटित हुई है।

अज्ञात हमलावरों ने एक घर पर हमला कर बुजुर्ग दंपति की बर्बरता से हत्या कर दी, जबकि उनकी दो बेटियों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मृतक दंपति की पहचान साहेब हेम्ब्रम (63) और मंगली किस्कु (60) के रूप में हुई है। घायलों में बड़ी बेटी हीरामुनि हेम्ब्रम (25) और छोटी बेटी बेनी हेम्ब्रम (17) शामिल हैं, जिन्हें गंभीर अवस्था में दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात लगभग दो से तीन बजे के बीच हुई। घटना के बाद घायल हीरामुनि ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके सूचना दी। इसके बाद शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे बड़ी बेटी के प्रेमी का नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि वह पाकुड़ जिले का निवासी है और घटना की रात वह घर पर मौजूद था।

पुलिस इस समय सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया है।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना समाज में बढ़ती अपराध प्रवृत्तियों की ओर इशारा करती है। हमें इस मामले में गहनता से जांच करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अपराधियों को सजा मिले। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आवश्यक है।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दुमका में यह घटना कब हुई?
यह घटना 2 सितंबर की रात दो से तीन बजे के बीच हुई।
मृतक दंपति का नाम क्या है?
मृतक दंपति की पहचान साहेब हेम्ब्रम और मंगली किस्कु के रूप में की गई है।
पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और विशेष टीम का गठन किया है।
घायलों की स्थिति क्या है?
घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना का मुख्य संदिग्ध कौन है?
प्रारंभिक जांच में बड़ी बेटी के प्रेमी का नाम सामने आया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले