29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या लेबनानी पॉप स्टार फदल शकर ने आतंकवादियों का साथ दिया और 12 साल बाद आत्मसमर्पण किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या लेबनानी पॉप स्टार फदल शकर ने आतंकवादियों का साथ दिया और 12 साल बाद आत्मसमर्पण किया?

सारांश

लेबनानी पॉप स्टार फदल शकर ने आतंकवादियों के साथ अपने सम्बन्धों के बाद 12 साल की फरारी समाप्त करते हुए आत्मसमर्पण किया है। इस खबर ने सभी को चौंका दिया है। जानिए किस तरह से एक सुपरहिट गायक कट्टरपंथी बन गया और उसकी कहानी का क्या हुआ।

मुख्य बातें

फदल शकर ने 12 साल बाद आत्मसमर्पण किया।
उन पर आतंकवादियों का समर्थन करने का आरोप है।
सिडोन के संघर्ष में उनका नाम सामने आया।
फदल का संगीत करियर 2002 में शुरू हुआ।
उन्होंने कट्टरपंथ के प्रभाव में अपने विचार बदले।

बेरूत, 5 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। लेबनान के फदल शकर (फदल अब्देल रहमान शमंदर) का सुपरहिट गाना 2002 में उन्हें सफलता की ऊंचाइयों पर ले गया। एक पॉप स्टार के रूप में उन्होंने युवा दिलों पर राज किया। लेकिन बाद में इस कलाकार पर एक कट्टरपंथी नेता का ऐसा प्रभाव पड़ा कि उनके मुंह से 'सुर' के बजाय जहरीले बोल निकलने लगे।

कट्टरपंथी सुन्नी धर्मगुरु शेख अहमद अल-असीर के अनुयायी बन गए। जब लोगों ने शकर को रैलियों में कट्टरपंथी मौलवी के बगल में खड़ा देखा, तो सब चौंक गए। बाद में उन्होंने कहा कि वह ईश्वर के करीब आने के लिए गाना छोड़ रहे हैं। जून 2013 में सिडोन में हुए संघर्ष में उनका नाम सामने आया, जहां सेना और सुन्नी मुस्लिम आतंकवादियों के बीच खूनी झड़प हुई जिसमें लगभग 18 सैनिक मारे गए।

सीडोन के उस खूनी संघर्ष के अगले दिन एक यूट्यूब वीडियो अपलोड हुआ। इसमें दाढ़ी वाले शकर ने अपने दुश्मनों के लिए बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और सेना पर तंज कसते हुए कहा, "हमारे पास दो सड़ते हुए शव हैं जो हमने कल तुमसे छीन ली थीं।" यहां वह दो मारे गए सैनिकों को 'सड़ते हुए शव' कह रहा था।

आरोप लगा कि फदल ने एक आतंकवादी समूह की मदद की और इसके बाद वह फरार हो गए। 2020 में उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा चला और 22 साल की सजा का ऐलान हुआ। हालांकि शकर ने सीडोन में हुई झड़पों में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया और कहा कि उन्होंने कभी खून-खराबे का समर्थन नहीं किया।

आखिरकार, 5 अक्टूबर को खबर आई कि शनिवार (4 अक्टूबर) रात आतंकवादी बने पॉप स्टार ने लेबनानी सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आतंकवादियों और सेना के बीच घातक गोलीबारी में शामिल होने का दोषी शकर फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर में छिपा हुआ था।

लेबनानी न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने सुरक्षा और न्यायिक अधिकारियों के हवाले से बताया कि शनिवार की रात, एक लेबनानी सैन्य खुफिया बल सिडोन के पास ऐन अल-हिल्वेह स्थित फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर पहुंचा। यहीं से शकर को हिरासत में लिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि मध्यस्थों और लेबनानी रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने मिलकर इसे मुकाम तक पहुंचाया।

अधिकारियों का कहना है कि अब चूंकि शकर लेबनानी अधिकारियों की गिरफ्तारी में है, इसलिए उसे भागते समय मिली सजाएं हटा दी जाएंगी और सेना के खिलाफ अपराध करने के नए आरोपों पर मुकदमे की तैयारी के लिए उससे पूछताछ की जाएगी।

जुलाई 2025 में शकर तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने अपने बेटे मोहम्मद के साथ मिलकर एक नया गाना रिलीज किया। यह गीत पूरे अरब जगत में वायरल हो गया और यूट्यूब पर 11.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि कैसे एक प्रसिद्ध कलाकार अपने जीवन के एक मोड़ पर कट्टरपंथ की ओर बढ़ गया। यह घटना हमारे समाज में धार्मिक कट्टरता की गंभीरता को उजागर करती है और हमें यह सिखाती है कि हमें अपने विचारों और कार्यों पर ध्यान देना चाहिए।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फदल शकर ने आत्मसमर्पण क्यों किया?
फदल शकर ने आत्मसमर्पण किया क्योंकि वह 12 साल से फरार थे और अब उन्हें लेबनानी अधिकारियों की गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा।
क्या फदल शकर ने आतंकवादियों का समर्थन किया?
हां, उन पर आरोप है कि उन्होंने एक आतंकवादी समूह की मदद की, हालांकि उन्होंने इस पर इनकार किया है।
फदल शकर का संगीत करियर कब शुरू हुआ?
फदल शकर का संगीत करियर 2002 में उनके सुपरहिट गाने के साथ शुरू हुआ।
क्या फदल शकर ने किसी संघर्ष में भाग लिया?
हां, उनका नाम 2013 में सिडोन के संघर्ष में सामने आया था।
फदल शकर का अगला गाना कब रिलीज होगा?
फदल शकर ने जुलाई 2025 में अपने बेटे के साथ एक नया गाना रिलीज करने की योजना बनाई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले