2 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या फरीदाबाद की नवविवाहिता ने दहेज उत्पीड़न के कारण आत्महत्या की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या फरीदाबाद की नवविवाहिता ने दहेज उत्पीड़न के कारण आत्महत्या की?

सारांश

फरीदाबाद में दहेज उत्पीड़न के एक गंभीर मामले में नवविवाहिता विमलेश ने आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे लगातार प्रताड़ित किया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना समाज में दहेज प्रथा की गंभीरता को उजागर करती है।

मुख्य बातें

दहेज उत्पीड़न शादी के बाद समस्याओं का बढ़ना आम है।
परिवार के बीच संवाद आवश्यक है।
पुलिस ने गिरफ्तारी की है।
समाज में जागरूकता की आवश्यकता है।

फरीदाबाद, 7 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर नवविवाहिता विमलेश (21) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया।

मृतका के परिवार का कहना है कि ससुराल वाले लगातार विमलेश को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके कारण उसने आत्महत्या का कदम उठाया। विमलेश की शादी सात महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से ही समस्याएं बढ़ने लगीं।

मृतका के मामा किशोरी लाल ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि विमलेश की शादी 25 फरवरी 2025 को ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी निवासी विजय कुमार (24) से हुई थी, जो एक वर्कशॉप में काम करता है। विवाह के दो महीने बाद से ही विमलेश को पति और उसके परिजनों द्वारा मारपीट का सामना करना पड़ा। ससुराल पक्ष द्वारा उस पर अक्सर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया जाता था।

ससुराल वाले लगातार कार और मोबाइल की मांग कर रहे थे, जबकि शादी में परिवार ने सभी सामान दिए थे। कई बार परिवार के बीच बैठकों के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ।

मामा ने आगे बताया कि शनिवार सुबह विमलेश ने अपने भाई और बहन से बातचीत की थी, उस समय सब कुछ ठीक था। लेकिन दोपहर करीब 4 बजे उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों को शाम करीब 5:30 बजे इस घटना की सूचना मिली। इसके बाद विमलेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि विमलेश नाम की नवविवाहिता ने फांसी लगा ली है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष से उसके पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि दहेज प्रथा के खिलाफ सख्त कानून और जागरूकता की आवश्यकता है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम समाज में बदलाव लाने के लिए मिलकर काम करें।
RashtraPress
2 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दहेज उत्पीड़न क्या है?
दहेज उत्पीड़न एक सामाजिक समस्या है जिसमें ससुराल पक्ष द्वारा पत्नी को दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित किया जाता है।
इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या दहेज उत्पीड़न के खिलाफ कोई कानून है?
हां, भारत में दहेज उत्पीड़न के खिलाफ कई कानून हैं, जैसे दहेज निषेध अधिनियम।
इस तरह की घटनाओं को कैसे रोका जा सकता है?
इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए समाज में जागरूकता फैलाना और सख्त कानूनों को लागू करना आवश्यक है।
क्या सरकार दहेज प्रथा के खिलाफ कुछ कर रही है?
सरकार दहेज प्रथा के खिलाफ सख्त कानून बना रही है और जागरूकता अभियानों का संचालन कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले