28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने एलन बॉर्डर फील्ड पर दर्ज की 21वीं जीत, भारत को हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने एलन बॉर्डर फील्ड पर दर्ज की 21वीं जीत, भारत को हराया

सारांश

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया, 6 विकेट से जीत हासिल करते हुए एलन बॉर्डर फील्ड पर अपनी 21वीं जीत दर्ज की। क्या यह उनकी लगातार जीत की श्रृंखला जारी रहेगी?

मुख्य बातें

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने लगातार २१वीं जीत दर्ज की।
भारत ने २१४ रन बनाए, जो कि कम स्कोर है।
बेथ मूनी ने ७६ रन बनाकर मैच जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गेंदबाजी में एश्ले गार्डनर ने ३ विकेट लिए।
भारतीय टीम को अगले मैचों में सुधार की आवश्यकता है।

ब्रिस्बेन, २४ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ मंगलवार को आयोजित वनडे श्रृंखला के पहले मैच में ६ विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने एलन बॉर्डर फील्ड पर लगातार २१वीं जीत दर्ज की है।

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने यहाँ ७ फरवरी १९९९ को अपना पहला वनडे मैच खेला था, जिसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ १०० रन से जीत प्राप्त की थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने यहाँ २००६ से २०११ तक न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार ७ मैच जीते।

२२ अक्टूबर २०१७ को इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से हुआ, जिसमें २ विकेट से जीत दर्ज की। इसके बाद इस टीम ने अक्टूबर २०१९ में श्रीलंका के विरुद्ध यहाँ ३ वनडे मैच जीते। अक्टूबर २०२० में न्यूजीलैंड के खिलाफ यहाँ लगातार ३ वनडे जीते।

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने जनवरी २०२३ में पाकिस्तान के खिलाफ इस मैदान पर २ वनडे मैच जीते, जिसके बाद दिसंबर २०२४ में भारत के खिलाफ इतने ही मुकाबलों में जीत हासिल की। अब मेज़बान टीम ने वनडे श्रृंखला के पहले मैच को इस मैदान पर ६ विकेट से अपने नाम किया है।

मंगलवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ४८.३ ओवरों में महज २१४ रन पर सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना ने ५८ रन की पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ५३ रन का योगदान दिया। काश्वी गौतम ने ४३ रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एश्ले गार्डनर ने ३ विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ३८.२ ओवरों में जीत हासिल कर ली। इस टीम से बेथ मूनी ने ७६ रन बनाए, जबकि कप्तान एलिसा हीली ने ५० रन का योगदान दिया। एनाबेल सदरलैंड ४८ रन बनाकर नाबाद रहीं। फोएबेल लिचफील्ड ने ३२ रन जुटाए। भारत की तरफ से श्री चरणी ने २ विकेट अपने नाम किए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो उनके खेल की गुणवत्ता को दर्शाता है। भारत की टीम को इस हार से सबक लेना होगा और भविष्य के मैचों में और बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने कब पहला वनडे मैच खेला था?
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने ७ फरवरी १९९९ को पहला वनडे मैच खेला था।
भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला का पहला मैच कब हुआ?
भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला का पहला मैच २४ फरवरी को हुआ।
इस मैच में भारत ने कितने रन बनाए?
भारत ने इस मैच में २१४ रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक रन किसने बनाए?
ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक रन बेथ मूनी ने बनाए, जिन्होंने ७६ रन की पारी खेली।
भारत की टीम में सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
भारत की टीम में श्री चरणी ने २ विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले