होली के पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 7 नमूने जांच के लिए भेजे गए

Click to start listening
होली के पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 7 नमूने जांच के लिए भेजे गए

सारांश

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने होली के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी की। यह अभियान आम जनता के लिए सच्चे और सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए है।

Key Takeaways

  • खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई
  • होली के दौरान मिलावटखोरी पर रोक
  • सात नमूनों की जांच की जा रही है
  • सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता
  • कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

गौतमबुद्ध नगर, २४ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए जनपद में मिलावटी और मानकहीन खाद्य उत्पादों की बिक्री को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर, विभाग की टीमें लगातार बाजारों, डेयरियों, मिठाई की दुकानों और खाद्य निर्माण इकाइयों में छापेमारी कर नमूने एकत्रित कर रही हैं। विभाग का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराना है।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी दी कि देर रात चलाए गए विशेष अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज की टीम ने सेक्टर-12 नोएडा की सब्जी मंडी में स्थित ‘प्रतिष्ठा द डेयरी’ से खोया का एक नमूना लिया। इसके अलावा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र नाथ वर्मा और विजय बहादुर पटेल की टीम ने सेक्टर-143 नोएडा में स्थित बीटीडब्ल्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से चमचम और पनीर के एक-एक नमूने लिए।

अभियान के दौरान टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे पर १६ किलोमीटर के पास सबलपुर, अलीगढ़ की ‘सुशील की डेयरी’ की एक गाड़ी को भी रोका। वाहन से दिल्ली और NCR में सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे पनीर की जांच की गई और उसका एक नमूना लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के समय बाहरी जिलों से बड़ी मात्रा में दूध, खोया और पनीर की सप्लाई होती है, इसलिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके पांडेय और ओपी सिंह की टीम ने सेक्टर-37 नोएडा में ‘सोहो किचेन एंड कंपनी’ से पिज्जा सॉस का एक नमूना लिया।

वहीं, अंतर्जनपदीय टीम ने सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय गोरखपुर के नेतृत्व में कासना, ग्रेटर नोएडा स्थित के-51 साइट-5 यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में संचालित ‘अल्टीमेट सॉल्यूशन’ नामक खाद्य तेल निर्माण इकाई से सरसों तेल और नारियल तेल के एक-एक नमूने एकत्रित किए। इस प्रकार कुल सात खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में कोई भी नमूना मानकों के विपरीत पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने यह भी कहा कि होली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जनपद वासियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

Point of View

जो त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है। यह कदम आम जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए आवश्यक है। विभाग की कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि त्योहारों के दौरान खाद्य गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
NationPress
25/02/2026

Frequently Asked Questions

खाद्य सुरक्षा विभाग ने किस कारण से छापेमारी की?
खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली के पर्व के दौरान मिलावटी और मानकहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए छापेमारी की।
कितने नमूने जांच के लिए भेजे गए?
कुल सात खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
क्या कार्रवाई की जाएगी यदि नमूने मानकों के विपरीत पाए जाते हैं?
यदि कोई भी नमूना मानकों के विपरीत पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह अभियान कब तक चलेगा?
यह अभियान होली तक लगातार जारी रहेगा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहार के अवसर पर आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराना है।
Nation Press