4 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

लखनऊ में फ्लाईदुबई के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
लखनऊ में फ्लाईदुबई के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

सारांश

फ्लाईदुबई का विमान दुबई से काठमांडू जा रहा था जब उसे लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। खराब मौसम के कारण काठमांडू में लैंडिंग नहीं हो सकी। सभी 157 यात्री सुरक्षित हैं।

मुख्य बातें

फ्लाईदुबई का विमान दुबई से काठमांडू जा रहा था।
काठमांडू में मौसम खराब था जिसके कारण लैंडिंग नहीं हो सकी।
लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
157 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

लखनऊ, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। फ्लाईदुबई का एक विमान, जो दुबई से काठमांडू के लिए उड़ान भर रहा था, ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की। रिपोर्ट के अनुसार, काठमांडू में खराब मौसम के कारण विमान को वहां उतरने की अनुमति नहीं मिली, जिसके चलते उसे लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया।

लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति मिलने के बाद, फ्लाईदुबई की उड़ान संख्या एफजेड-1595 को सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। विमान में कुल 157 यात्री और चालक दल के सदस्य मौजूद थे और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि मौसम की प्रतिकूलता को देखते हुए यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। लैंडिंग के बाद यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान की गईं।

इसी प्रकार, सोमवार को बागडोगरा से दिल्ली जाने वाले एक विमान की भी लखनऊ में सुपर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। उस विमान में धुआं देखे जाने के कारण इसे लैंड कराया गया। वर्तमान में, वह विमान लखनऊ एयरपोर्ट के पार्किंग नंबर 6 पर खड़ा है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उस उड़ान में 148 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान के एवियोनिक्स बे में धुआं देखा गया था, जिसके बाद पायलट ने ‘मेड-डे’ की बजाय ‘पैन-पैन’ कॉल की। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया और उन्हें दूसरे विमान के माध्यम से दिल्ली भेजा गया।

लैंडिंग के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस विमान को ‘एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड’ घोषित किया गया और इसे निरीक्षण एवं मरम्मत के लिए लखनऊ हवाई अड्डे पर रोक दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या सभी यात्री सुरक्षित हैं?
हाँ, सभी 157 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
क्यों फ्लाईदुबई का विमान लखनऊ में उतरा?
काठमांडू में खराब मौसम के कारण विमान को लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया।
क्या पिछले हफ्ते भी कोई इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी?
हाँ, एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान भी लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कर चुका है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले