20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गांदरबल में स्वास्थ्य सेवा और बुनियादी ढांचे को मिली नई गति, सीएम उमर अब्दुल्ला ने दी परियोजनाओं की मंजूरी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गांदरबल में स्वास्थ्य सेवा और बुनियादी ढांचे को मिली नई गति, सीएम उमर अब्दुल्ला ने दी परियोजनाओं की मंजूरी

सारांश

गांदरबल में 80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास की पुष्टि की। जानें और क्या महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की जा रही हैं।

मुख्य बातें

गांदरबल में नई स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत।
उमर अब्दुल्ला ने 80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
जल आपूर्ति और नाली योजनाओं को मंजूरी दी गई।
पंजाब विश्वविद्यालय में कश्मीरी छात्रों की समस्याओं पर ध्यान।
गुलमर्ग में विंटर गेम्स के आयोजन की संभावनाएँ।

गांदरबल, २४ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि गांदरबल क्षेत्र मेरे लिए बहुत खास है। विधानसभा सत्र और जम्मू में व्यस्तता के कारण मैं कुछ दिनों तक यहां नहीं आ सका। गांदरबल के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं या तो उद्घाटन के लिए तैयार थीं या उनकी आधारशिला रखी जानी बाकी थी। उन्होंने कहा कि आज ८० करोड़ की परियोजना का या तो उद्घाटन हुआ है या शिलान्यास हुआ है।

उन्होंने बताया कि गांदरбал अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा, कई जल आपूर्ति योजनाएं, एक नाली योजना, और गांदरबल के लिए एक बाईपास सड़क को मंजूरी दी गई है। ये सभी प्रोजेक्ट गांदरबल के लिए अत्यंत आवश्यक थे। उन्होंने कहा कि इन सभी परियोजनाओं पर जल्द ही कार्य आरंभ होगा।

पंजाब विश्वविद्यालय में कश्मीरी छात्रों की स्थिति पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं इस विषय पर पंजाब के मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगा। यह विश्वविद्यालय का व्यक्तिगत मामला है, क्योंकि पंजाब सरकार ने हमेशा जम्मू और कश्मीर का समर्थन किया है। मुझे विश्वास है कि पंजाब सरकार इस मामले को लेकर गंभीरता से विचार करेगी। विश्वविद्यालय के साथ इस पर बातचीत की जाएगी और जहां भी कश्मीरी छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उसका समाधान किया जाएगा।

२३ फरवरी को खेलो इंडिया विंटर गेम्स और राहुल गांधी के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विंटर गेम्स के लिए गुलमर्ग से बेहतर स्थान कहीं नहीं मिलेगा, लेकिन यह भी सच है कि मौसम की स्थिति बदल रही है। इसे देखते हुए हमें उचित कदम उठाने होंगे।

राहुल गांधी के बारे में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा से मुकाबले में कौन सी कमी रखी? वे हमेशा भाजपा को निशाना बनाते हैं। यह विपक्ष के नेता के रूप में उनका कर्तव्य है। अब इससे ज्यादा आपको राहुल गांधी से क्या चाहिए?

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी सहायक होगा।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गांदरबल में कौन सी नई स्वास्थ्य सुविधाएँ शुरू की गई हैं?
गांदरबल अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा, जल आपूर्ति योजनाएँ और नाली योजना को मंजूरी दी गई है।
उमर अब्दुल्ला ने कितनी परियोजनाओं का उद्घाटन किया?
उन्होने 80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले