क्या गैंगस्टर हरसिमरन उर्फ बादल को थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गैंगस्टर हरसिमरन उर्फ बादल को थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया?

सारांश

दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर हरसिमरन उर्फ बादल को थाईलैंड से गिरफ्तार किया है। वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से भाग गया था और उसके खिलाफ 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। क्या ये गिरफ्तारी उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के लिए खतरा बन सकती है?

मुख्य बातें

गैंगस्टर हरसिमरन की गिरफ्तारी से कानून व्यवस्था की मजबूती का संकेत मिलता है।
फर्जी पासपोर्ट के जरिए कई देशों में यात्रा करना अपराध है।
दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियाँ सक्रिय रूप से आपराधिक गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।
हरसिमरन के गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की भी संभावना।
इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की अहम भूमिका रही है।

नई दिल्ली, 29 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर हरसिमरन उर्फ बादल को थाईलैंड से गिरफ्तार किया है। यह जनवरी 2025 में भारत से फर्जी पासपोर्ट पर भाग गया था। दिल्ली के शालीमार बाग निवासी हरसिमरन पर दिल्ली में हत्या, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट समेत 23 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

स्पेशल सेल की टीम ने इंस्पेक्टर संजय गुप्ता और पंकज कुमार के नेतृत्व में दिल्ली में हरसिमरन के बेटे हरविंदर सिंह को पकड़ा था। जांच के दौरान पता चला कि हरसिमरन ने एक फर्जी पहचान पर पासपोर्ट बनवाया और जनवरी में लखनऊ से बैंकॉक भाग गया है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसी थाईलैंड में स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर भारत वापस ले आई।

स्पेशल सेल की छानबीन के अनुसार, हरसिमरन शुरू में कुश्ती के अखाड़ों में सक्रिय था, लेकिन बाद में गैंगस्टर बन गया और दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट इलाके में एक्सटॉर्शन की वारदात को अंजाम देने लगा।

पुलिस के अनुसार 2005 से 2015 तक हरसिमरन के खिलाफ हत्या की कोशिशों और हिंसक अपराधों के कई मामले दर्ज किए गए थे। हरसिमरन पहले भी हत्या, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा था।

भारत से भागने के बाद, हरसिमरन ने अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के साथ मिलकर अमेरिकी और यूरोपीय देशों में अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची थी।

पुलिस के अनुसार, हरसिमरन उर्फ बादल राजेश सिंह के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर देश से फरार हुआ था। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। केंद्रीय एजेंसियों के साथ दिल्ली पुलिस के लगातार प्रयासों के कारण आरोपी हरसिमरन का पासपोर्ट एमईए की ओर से रद्द कर दिया गया था।

हरसिमरन से दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसी पूछताछ कर रही है ताकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके। पूछताछ में पता चला कि हरसिमरन फर्जी पासपोर्ट से कई देशों की यात्रा कर चुका है और वहां अपनी गैंग बना रहा था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हरसिमरन उर्फ बादल की गिरफ्तारी कब हुई?
हरसिमरन उर्फ बादल की गिरफ्तारी 29 नवंबर को हुई।
हरसिमरन के खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं?
हरसिमरन के खिलाफ 23 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हरसिमरन ने किस देश से भागा था?
हरसिमरन ने थाईलैंड से भागकर भारतीय कानून से बचने की कोशिश की थी।
हरसिमरन के बेटे का नाम क्या है?
हरसिमरन के बेटे का नाम हरविंदर सिंह है।
हरसिमरन ने फर्जी पासपोर्ट कैसे बनाया?
हरसिमरन ने राजेश सिंह के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले