28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गौरेला के इरशाद अहमद का पक्के घर का सपना पीएम आवास योजना से हुआ साकार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गौरेला के इरशाद अहमद का पक्के घर का सपना पीएम आवास योजना से हुआ साकार

सारांश

गौरेला निवासी इरशाद अहमद ने पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान प्राप्त किया है। यह योजना उन्हें घर की सुरक्षा और जीवन स्तर में सुधार का मौका दे रही है।

मुख्य बातें

पीएम आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान मिल रहे हैं।
इस योजना के तहत इरशाद अहमद ने अपने पक्के मकान का सपना पूरा किया।
स्थानीय प्रशासन तेजी से पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहा है।
सोशल मीडिया के माध्यम से लाभार्थियों को योजना की जानकारी मिल रही है।
इस योजना ने लोगों के जीवन में सुरक्षा और सुधार लाने में मदद की है।

गौरेला, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। छत्तीसगढ़ के गौरेला क्षेत्र के निवासी इरशाद अहमद अब तक कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। लेकिन, अब उन्होंने पीएम आवास योजना के तहत एक पक्का घर प्राप्त किया है। उन्होंने पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)' के तहत छत्तीसगढ़ के गौरेला में जरूरतमंद परिवारों की जिंदगी में महत्वपूर्ण परिवर्तन हो रहा है।

इसी संदर्भ में नगर पालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक 8 में एक और लाभार्थी का पक्का मकान पाने का सपना साकार हुआ है। इस योजना के अंतर्गत इरशाद अहमद बेहना को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवास आवंटित किया गया है। प्रशासन ने घर के निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद लाभार्थी को घर सौंप दिया है।

पीएम आवास योजना के माध्यम से कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्की छत मिल रही है, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार हो रहा है और सुरक्षा का एहसास बढ़ा है।

स्थानीय नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है ताकि हर परिवार को एक सुरक्षित आशियाना मिल सके।

इरशाद ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि पीएम आवास योजना से लाभ उठाने से पहले आर्थिक तंगी के कारण कच्चे मकान में रहना पड़ा। बारिश के मौसम में घर की छत टपकती थी, जिससे परिवार के सदस्यों को बहुत कठिनाई होती थी। लेकिन, पीएम आवास योजना ने हमें एक नई उम्मीद दी है। इस योजना के तहत पक्का मकान पाकर हमारा सपना पूरा हुआ है।

लाभार्थी ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए पीएम आवास योजना की जानकारी मिली थी और उन्होंने आवेदन करने का निर्णय लिया।

पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए लाभार्थी ने कहा कि यदि इस योजना को लागू नहीं किया गया होता, तो शायद पक्के घर का सपना अधूरा रह जाता।

लाभार्थी की बहन नाजरीन फातिमा ने कहा कि पहले कच्चे मकान में रहना बहुत कठिन था। बारिश में रातभर जागना पड़ता था क्योंकि घर में जलजमाव हो जाता था। बीमारियों का खतरा भी बना रहता था। लेकिन, अब पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से हम खुशी-खुशी रह रहे हैं। कोई समस्या नहीं है। पीएम मोदी का दिल से धन्यवाद।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम आवास योजना क्या है?
पीएम आवास योजना एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराना है।
इरशाद अहमद ने पीएम आवास योजना से कैसे लाभ उठाया?
इरशाद अहमद ने पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान प्राप्त किया, जिससे उन्हें अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित और स्थायी आवास मिला।
क्या इस योजना से अन्य लोगों को भी लाभ मिल रहा है?
जी हाँ, इस योजना से कई जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान मिल रहे हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।
क्या पीएम आवास योजना के लिए आवेदन करना कठिन है?
नहीं, पीएम आवास योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल है और पात्रता की जांच के बाद आसानी से किया जा सकता है।
किस प्रकार की सहायता इस योजना के तहत मिलती है?
इस योजना के तहत आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले